वेकेशन पर जाना यानी लोग छुट्टियों में घूमनेफिरने जाते हैं और अलगअलग जगहों को एक्सप्लोर करते हैं. दरअसल इससे भागदौड़ भरी जिंदगी से थोड़ा ब्रेक मिलता है और हर कोई चाहता है कि वो जिम्मेदारियों और काम गके स्ट्रेस से दूर रहकर कुछ पल सुकून के गुजारे. इस वजह से लोग वेकेशन पर जाने का प्लान करते हैं. हालांकि अब पिछले कुछ समय से लोगों, खासकर युवाओं में स्टेकेशन का ट्रेंड बढ़ गया है. हालांकि बहुत सारे लोगों को अब भी इसके बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है.

स्टेकेशन आज के टाइम की बिजी लाइफस्टाइल की वजह से तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. छुट्टियों का मतलब होता है कि आप मेंटली खुद को बूस्ट कर सकें और आपको आराम मिल सके. हालांकि इसमें वेकेशन की तरह लोग कहीं दूर पहाड़, बीच लोकेशन या दूसरे शहर जाने की प्लानिंग नहीं करते हैं. चलिए जान लेते हैं क्या है ये स्टेकेशन का ट्रेंड और क्यों ये लोगों को आ रहा पसंद.
क्या है स्टेकेशन?
वेकेशन में जहां लोग अपने घर से दूर किसी लोकेशन की ट्रिप प्लान करते हैं, तो वहीं स्टेकेशन का मतलब होताहै अपने घर या शहर के बिल्कुल पास की जगहों पर रहकर रिलैक्स करना है. जैसे किसी होटल या रिसॉर्ट में जाना या फिर बहुत ही कम दूरी का ट्रेवल करके अपनी फेवरेट एक्टिविटी का लुत्फ उठाते हैं.
क्यों हो रहा लोगों के बीच पॉपुलर?
आज के समय में लोगों के पास काम से बहुत फुर्सत होती है. स्टेकेशन में ट्रेवल में कम समय जाता है और इस वजह से लोग ज्यादा रिलैक्स होकर छुट्टियों को एंजॉय कर पाते हैं. काम पर लौटने के दौरान भी ट्रिप की थकान महसूस नहीं होती है. फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताना हो तो स्टेकेशन ज्यादा बेहतर माना जाता है. बजट के हिसाब से भी स्टेकेशन ज्यादा बेहतर लगता है. ये भी एक वजह है कि ये ट्रेंड अब लोगों के बीच पॉपुलर हो रहा है.
दोनों में से क्या है बेहतर?
अगर हम वेकेशन और स्टेकेशन में क्या है बेहतर, इस पर बात करें तो ये डिपेंड करता है कि आपके पास पैसे और टाइम कितना है. इसके अलावा आपकी पसंद न पसंद भी निर्भर करती है, जैसे कुछ लोग लंबे ट्रेवल के हिसाब से फ्रेंडली नहीं होते हैं तो उनके लिए स्टेकेशन बेस्ट है. कुछ लोगों को एडवेंचर, ट्रेवल करने और अलगअलग जगहों को एक्सप्लोर करने का बहुत शौक होता है. उनके लिए वेकेशन बेस्ट रहता है.



