blur 1

लॉज के कमरे में बंद थे गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड, अंदर ऐसा क्या कर रहे थे की अचानक लगी आग और जिंदा जल गए दोनों – बेंगलुरु में गुरुवार एक अविवाहित जोड़े को उनके लॉज के कमरे में आग लगने के बाद संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया। पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। जानकारी के मुताबिक दोनों गुरुवार की दोपहर लॉज में रुकने के लिए आये थे और अचानक आग लगने की घटना से दोनों की मौत हो गई।

आग लगने से अविवाहित जोड़े की मौत

शाम करीब पांच बजे उनके कमरे में तब आग लग गई, जब दोनों कमरे में मौजूद थे। देखते ही देखते आग तेज़ी से फैल गई। बताया जा रहा है कि कावेरी ने रूम सर्विस को फोन करके आग लगने की सूचना दी थी। लॉज के कर्मचारियों ने दमकल विभाग को सूचना दी और अंदर से बंद दरवाज़े को तोड़ने की कोशिश की। लेकिन जब तक लोग कमरे के अंदर गए, रमेश जलकर मर चुका था, जबकि कावेरी शौचालय में बेहोश पड़ी थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।