‘तन्वी द ग्रेट’ की कामयाबी पर भावुक हुए अनुपम खेर, ऑन-स्क्रीन तन्वी को बताया असली स्टार

Anupam Kher Tanvi The Great Shubhangi Zee Cine Award

Anupam Kher Emotional Post: हिंदी सिनेमा के अभिनेता अनुपम खेर और उनके द्वारा निर्देशित पहली फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ के लिए साल 2025 से 2026 तक शानदार रहा है। अभिनेता की फिल्म बैक-टू-बैक अवॉर्ड जीत रही है। अब फिल्म में लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी पर भी अभिनेता ने प्यार लुटाया है और उनकी मेहनत और धैर्य को सलाम भी किया है।

शुभांगी ने फिल्म तन्वी द ग्रेट में ऑटिज्म से पीड़ित लड़की का रोल प्ले किया। जिसके लिए उन्हें अलग-अलग अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अब अभिनेत्री ने अपनी मेहनत और अदाकारी के बलबूते पर जी सिने अवॉर्ड भी हासिल किया है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। अनुपम खेर ने इतने सारे अवॉर्ड जीतने के बाद अभिनेत्री को बधाई देते हुए प्यारा सा पोस्ट भी लिखा है। अनुपम का कहना है कि ऑटिज्म से पीड़ित लड़की का रोल निभाने के लिए शुभांगी ने बहुत मेहनत की है और उन्हें उसी मेहनत का फल मिल रहा है।

अनुपम खेर ने की शुभांगी की तारीफ

अभिनेता ने पर पोस्ट कर लिखा कि मेरी प्यारी शुभांगी! उत्कृष्ट प्रदर्शन पुरस्कार जीतने पर आपको हार्दिक बधाई! मैंने हमेशा तुमसे कहा है कि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। इसमें समय लग सकता है, यह तुम्हारे धैर्य की परीक्षा ले सकती है, आंसू और दृढ़ता की मांग कर सकती है, लेकिन इसका फल हमेशा मिलता है। और आज, यह सबसे खूबसूरत तरीके से फल दे रही है।

अनुपम खेर ने कही ये बात

अनुपम खेर ने हौसला बढ़ाते हुए आगे लिखा, तन्वी के रूप में आपके समर्पण, आपकी ईमानदारी और आपके साहस ने दिलों को छू लिया है। यह पुरस्कार सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं है! यह एक अभिनेत्री के रूप में आपकी ईमानदारी और एक इंसान के रूप में आपके प्रभाव की पहचान है। हमने पर्दे के पीछे की मेहनत देखी। हमने अनुशासन देखा और अब दुनिया भी इसे देख रही है। आगे बढ़ते रहो।

अनुपम खेर के लिए बेहद खास है तन्वी द ग्रेट

‘तन्वी द ग्रेट’ के लिए बेहद खास फिल्म है क्योंकि फिल्म को उन्होंने अपनी भांजी से प्रेरित होकर बनाया था। अभिनेता की भांजी तन्वी असल में ऑटिज्म से पीड़ित हैं और संघर्ष भरे जीवन के बीच भी वे अपनी गाने की कला से सबको प्रेरित कर रही हैं। इसी साहस को अनुपम खेर ने पर्दे पर उतारा है।

Leave a Reply