Anupama Spoiler: पाखी की जिंदगी में बवाल, दिवाकर की खुलेगी पोल, प्रेरणा और प्रेम को रंगे हाथ पकड़ेगी अनुपमा

Anupama Spoiler Pakhi Divakar Secret Revealed Drama Twist

Anupama Upcoming Episode: रुपाली गांगुली स्टारर ‘अनुपमा’ में दर्शकों के लिए फिर से सस्पेंस और ड्रामा आने वाला है। कोठारी परिवार में चोरी के बाद हंगामा मचा हुआ है और दिवाकर अनुपमा और पाखी के लिए सिरदर्द बन चुका है। आगामी एपिसोड में पाखी और अनुपमा के बीच नए ट्विस्ट्स देखने को मिलेंगे। आने वाले एपिसोड में पाखी की बा से बहस देखने को मिलेगी। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। बा और किंजल मिलकर पाखी और दिवाकर की शादी को टालने की कोशिश करेंगी ताकि अनुपमा समय रहते सच्चाई सामने ला सके।

पाखी की जिंदगी में अब नया ड्रामा शुरू होने वाला है और घर में सभी सदस्य इस मामले में उलझेंगे। बा पाखी से दिवाकर के माता-पिता के बारे में सवाल पूछेगी। दिवाकर यह दावा करेगा कि उनके माता-पिता बीमारी की वजह से सगाई में शामिल नहीं हो पाएंगे। इसके अलावा दिवाकर अपने माता-पिता को वीडियो कॉल करने से भी मना कर देगा। यह घटना पाखी के लिए आश्चर्यजनक और सदमा देने वाली साबित होगी।

अनुपमा मारेगी धमाकेदार एंट्री

सगाई के समय ही अनुपमा की धमाकेदार एंट्री होगी। को रोकते हुए दावा करेगी कि वह दिवाकर की पूरी फैमिली को अपने साथ लेकर आई है। पाखी दिवाकर की पत्नी को देखकर पूरी तरह हैरान और पागल हो जाएगी। जल्द ही दिवाकर का बेटा पाखी के सामने उसे पापा कहकर बुलाएगा। इस दृश्य को देखकर पाखी को गहरा सदमा लगेगा। इस बीच दिवाकर की पत्नी भी पाखी से मिलने आएगी और कहानी में नया ट्विस्ट आएगा।

पाखी को खुलेगी दिवाकर की पोल

पाखी को समझ आएगा कि दिवाकर ने राही को पाने के लिए उसे धोखा दिया। पाखी तय करेगी कि अब वह दिवाकर के साथ कोई रिश्ता नहीं रखेगी। सच सामने आने के बाद पाखी दिवाकर को अपनी जिंदगी से बाहर कर देगी। सच सामने आते ही पाखी अनुपमा से लिपटकर खूब रोएगी। अनुपमा इस मौके पर दिवाकर से पाखी के रुपए लेकर ही सबक सिखाने की बात कहेगी। इसके साथ ही अनुपमा को रंगे हाथ पकड़ेगी और पूरे परिवार में नया ड्रामा देखने को मिलेगा। इस तरह अनुपमा के आगामी एपिसोड में पाखी, अनुपमा और दिवाकर के बीच टशन, ड्रामा और भावनात्मक पल देखने को मिलेंगे।

Leave a Reply