हिमाचली खबर: Lauki Recipes: लौकी का नाम सुनते ही अक्सर घर के बच्चों को लेकर बड़ों तक के चेहरे उतर जाते हैं। ज्यादातर लोग इसे बोरिंग सब्जी मानते हैं और खाने में आनाकानी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लौकी से कई सारी डिशेज बनाई जा सकती है। क्योंकि लौकी स्वाद के साथसाथ सेहत का भी ख्याल रखती है।

लौकी की वही बोरिंग सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। आज हम आपको लौकी से बनने वाली कुछ यूनिक और स्वादिष्ट रेसिपीज के बारे में बताएंगे जो बोरिंग खाने में भी जान डाल सकता है। इन रेसिपी को बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी खूब पसंद करेंगे।
लौकी का हलवा
अगर आपको खाने के साथ मीठा पसंद है तो लौकी का हलवा एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इसे बनाने के लिए लौकी को कद्दूकस कर लें और इसे उबालने के लिए रख दें। अब इसमें दूध, घी और चीनी मिलाकर पकाएं। जब हलवा पक जाए तो इसमें ड्राई फ्रूट्स डालें जिससे स्वाद और बढ़ जाएगा। यह हलवा खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही हेल्दी भी होता है।
लौकी का रायता
गर्मी में रायता खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है। अगर आपको सब्जी में मजा नहीं आ रहा है तो लौकी का रायता बना सकते हैं। रायता बनाने के लिए आपको उबली हुई लौकी चाहिए। इसे दही में नमक, भुना जीरा और हरी मिर्च डालकर मिलाएं। इसमें आप तड़का भी लगा सकते हैं।
लौकी का चीला
सुबह के समय हेल्दी नाश्ते का ऑप्शन देख रहे हैं तो आप लौकी का चीला बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले लौकी को कद्दूकस करें और इसे बेसन में मिलाकर तवे पर डालकर चीला बनाएं। यह जल्दी बन जाता है और खाने के बाद पेट भी हल्का रहता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक को यह खूब पसंद आएगा।
लौकी की खीर
लौकी की खीर पेट को ठंडक पहुंचाने का काम करती है। इसे आप व्रत में भी खा सकते हैं और बनाना भी बेहद सरल है। दूध में लौकी, चीनी और इलायची मिलाकर पकाएं। इस तरह आपकी स्वादिष्ट और हेल्दी लौकी की खीर बनकर तैयार हो जाएगी।
लौकी के कोफ्ते
अगर आपका बच्चा लौकी की सिंपल सब्जी खाना पसंद नहीं करता है तो इसके कोफ्ते बनाकर खिला सकते हैं। इसके लिए आपको पहले लौकी को कद्दूकस करना और उसका सारा पानी निकाल लें। अब इसमें बेसन मिलाएं और कोफ्ते तैयार करें। अब सब्जी के लिए ग्रैवी तैयार करें और कोफ्तों को मिलाएं। इस तरह स्वादिष्ट कोफ्ते तैयार हो जाएंगे।



