हिमाचली खबर: Kuber Dev Favorite Nakshatra: ‘पुष्य नक्षत्र’ सभी नक्षत्रों में सबसे शुभ माना जाता है। कहते हैं इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग किस्मत के धनी होते हैं। इतना ही नहीं इन पर कुबेर देवता की भी विशेष कृपा बरसती है। जिस वजह से इनके जीवन में सुखसमृद्धि की कभी कमी नहीं होती। इस नक्षत्र के लोगों के बारे में कहा जाता है कि चाहे इनका जन्म साधारण परिवार में ही क्यों न हुआ हो लेकिन ये अपनी मेहनत और भाग्य से अकूत धनसंपदा अर्जित कर ही लेते हैं। चलिए जानते हैं पुष्य नक्षत्र वालों के बारे में खास बातें।

पुष्य नक्षत्र वालों की खास बातें
- पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है।
- मान्यता है कि इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातक भाग्य के धनी होते हैं और उन पर कुबेर देव की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है।
- पुष्य नक्षत्र का स्वामी कर्म फलदाता ग्रह शनि है और इसके अधिष्ठाता देवता बृहस्पति हैं, जिन्हें ज्ञान और समृद्धि का कारक माना जाता है। शनि और गुरु का यह दुर्लभ संयोग इस नक्षत्र वालों को अपार सफलता दिलाता है।
- शनि, गुरु और कुबेर देवता की कृपा से इस नक्षत्र में जन्मे लोगों की तिजोरी कभी खाली नहीं होती।
- इस नक्षत्र वाले लोग अपनी कड़ी मेहनत और भाग्य के दम पर अकूत धनसंपदा अर्जित करते हैं।
- ये अपने लिए तो भाग्यशाली होते ही हैं साथ ही अपने परिवार वालों की भी किस्मत चमका देते हैं।
- इनका व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली होता है।
- इनमें नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता होती है।
- ये समाज में खूब मानसम्मान पाते हैं।
- पुष्य नक्षत्र वाले लोग दयालु और परोपकारी स्वभाव के होते हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
- इनके जीवन में सुखसुविधाओं की कभी कमी नहीं होती।
- कहते हैं पुष्य नक्षत्र में जन्मे जिन जातकों की कुंडली मजबूत होती है वो राजा जैसी जिंदगी जीते हैं।



