फ्यूचर में फाइनेंशियल स्टेबिलिटी और आगे बच्चों के भविष्य के साथ ही अपनी हेल्थ की चिंता से बचे रहने के लिए जरूरी होता है कि हम कम उम्र से ही बचत करें. जैसेजैसे उम्र बढ़ती है तो आपका शरीर भी कमजोर होता है. ऐसे में अगर आप आज पैसे नहीं बचाते हैं तो आगे आने वाले टाइम में आप चिंताओं से घिर सकते हैं. बचत करना शुरुआत में सबसे मुश्किल काम लगता है, लेकिन अगर आप छोटीछोटी बातों को ध्यान में रखें तो बचत करना उतना भी मुश्किल नहीं होता है.

पैसे न बचने से हैं परेशान! फॉलो करें 50-30-20 का ये फाइनेंशियल प्लान, होगी बचत ही बचत
पैसे न बचने से हैं परेशान! फॉलो करें 50-30-20 का ये फाइनेंशियल प्लान, होगी बचत ही बचत

पैसे बचते नहीं हैं बल्कि आपको बचाने पड़ते हैं. इसके लिए हमें अलगअलग तरीकों पर ध्यान देना चाहिए. पैसे बचाने के लिए ढेरों तरीके हैं अगर आप इन्हें फॉलों करें तो बचत कर सकते हैं. इस आर्टिकल में जानेंगे ऐसे ही कुछ तरीके और 503020 का नियम.

अपना बजट तैयार करें

हम सभी अक्सर ये गलती करते हैं कि बिना बजट बनाए ही खरीदारी करने लगते हैं. सबसे जरूरी चीज है कि आप ये तय करें कि कितना किराना का सामान आना, किराया जैसे बिजली का बिल आदि कितना देना है और इसके बाद आप कपड़े आदि की शॉपिंग के बारे में प्लान बनाएं. जरूरत न हो तो वो चीजें खरीदना अवॉइज करें. दरअसल जब हम बजट बनाए बिना शॉपिंग करते हैं तो अननेसेसरी चीजें भी खरीद लेते हैं.

क्या है 503020 रूल?

बचत करने के फाइनेंशियल प्लान या रूल की बात करें तो इसमें 503020 के मेथड को फॉलो करें. इसके लिए आप अपनी आय का 50 प्रतिशत हिस्सा जरूरतों पर खर्च करें. जैसे घर की जरूरी चीजें राशन, कपड़े आदि. 30 प्रतिशत पैसा अपनी इच्छाओं के लिए रखें और ये तय कर लें कि भले ही एक्स्ट्रा खर्च कम कर दिया जाए, लेकिन 20 प्रतिशत पैसे बचत करने हैं.

Getty Images

निवेश करना सीखें

पैसों की सिर्फ बचत करना काफी नहीं होता है, बल्कि निवेश जरूरी है, भले ही आप 100 रुपये कहीं पर निवेश करें, लेकिन ये आदत आपमें जरूरी होनी चाहिए. आप RD, बीमा आदि करवा सकते हैं. इसके अलावा भी निवेश के कई तरीके हैं जैसे SIP, PPF, FD. इससे आपके बचे हुए पैसों में आपको बढ़ोत्तरी करने में मदद मिलती है.

इमरजेंसी फंड का रखें ध्यान

जरूरतों की पूर्ति के अलावा दूसरी सबसे जरूरी चीज है कि आप इमरजेंसी फंड अपने पास रखें. इसके लिए हर महीने आप जरूरत के पैसों से थोड़ी कटौती करके…ये पैसे आप बिल्कुल अलग रखें ताकि इमरजेंसी पड़ने पर आपको दिक्कत न हो. इसके अलावा हमें हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी जैसी चीजों पर भी ध्यान देना चाहिए, ताकि मुसीबत में आपको परेशान न होना पड़े.


एक्स्ट्रा इनकम है जरूरी

आज के टाइम में सीधे तौर पर देखा जाए तो सिर्फ सिंगल इनकम में बचत करना बहुत ही मुश्किल होता है. इसके लिए आप को कोई हल्काफुल्का एक्स्ट्रा इनकम का जरिया देखें.इसके लिए आप या तो कुछ स्किल सीख सकते हैं ताकि खाली टाइम में फ्रीलांसिंग कर सकें. जैसे कंटेंट राइटिंग, डेटा एंट्री, वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग. इसके अलावा आप कंटेंट क्रिएशन शुरू कर सकते हैं हालांकि इसमें इनकम होने में थोड़ा टाइम जाता है. वहीं ऑनलाइन कई सर्वे होते हैं जिनमें हिस्सा लेकर आप थोड़े पैसे अर्न कर सकते है, लेकिन इसमें सावधानी बरतना बहुत जरूरी है. ट्यूशन देना, क्लाउड किचन जैसी चीजें भी की जा सकती हैं.