
how to reduce cooler humidity using salt: गर्मी के दिनों में कूलर राहत तो देता है, लेकिन कुछ ही समय में इसके चलते शरीर पर चिपचिपाहट होने लगती है, ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताएंगे, जिसकी मदद से कूलर चलाने पर भी आपको चिपचिपाहट महसूस नहीं होगी.
महसूस होती है घुटन-
इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है, हर कोई गर्मी की मार से परेशान है. गर्मियों में कूलर काफी राहत देता है, लेकिन कई बार इसे चलाने से कमरे में उमस, सीलन और चिपचिपापन होने लगता है. पसीना सूखता नहीं है बल्कि शरीर चिपचिपा लगने लगता है और ठंडक के बजाय घुटन महसूस होती है
चिपचिपाहट की शिकायत-
ऐसे में कूलर को बंद करने के बजाय दूसरा कोई ऑप्शन नहीं बचता है, हालांकि अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इससे बचने के लिए आज हम लाए हैं एक देसी जुगाड़, जिससे आपको ठंडी-ठंडी हवा भी मिलेगी और चिपचिपाहट की शिकायत भी नहीं होगी
नमक आएगा काम-
ये उपाय है एक कटोरी नमक का, कमरे के कोने में एक कटोरी नमक (खासकर मोटा नमक या सेंधा नमक) रख दें, इससे कमरे में चिपचिपाहट नहीं होगी. कूलर हवा को ठंडा करने के लिए पानी की evaporation की प्रक्रिया इस्तेमाल करता है, इससे हवा में नमी (humidity) बढ़ जाती है, अगर कमरा बंद है, वेंटिलेशन कम है या बाहर की हवा पहले से नम है (मानसून में), तो नमी कमरे में रह जाती है.
नमक कैसे करता है काम?
दरअसल में नमक (Salt) हाइग्रोस्कोपिक (hygroscopic) होता है यानी ये हवा से नमी सोखने की क्षमता रखता है. एक कटोरी मोटे नमक या सेंधा नमक को खुला रखने से यह हवा की अतिरिक्त नमी को अवशोषित कर लेता है. कुछ घंटों में नमक गीला या ढेलेदार हो जाता है, यह संकेत है कि ये नुस्खा काम कर रहा है. इसके बाद नमक बदल दें और नया रखें.
कैसे करें इस्तेमाल?
बताते हैं कि बेकिंग सोडा (Baking Soda) इसमें काफी काम करता है. ये कुछ हद तक नमी और बदबू सोखता है, लेकिन नमक ज्यादा प्रभावी माना जाता है नमी के लिए. इसके लिए एक साफ, चौड़ी कटोरी या प्लेट लें, उसमें 150-200 ग्राम मोटा नमक (rock salt) भरें. कूलर वाले कमरे के कोने में, कूलर की सीधी हवा से दूर रखें. रात भर या कुछ घंटों के लिए छोड़ दें, नमक गीला हो जाए तो बदल दें



