Kia India की लोकप्रिय MPV Carens ने भारतीय बाजार में एक नया मुकाम हासिल कर लिया है. कंपनी ने घोषणा की है कि Carens फैमिली, जिसमें पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक मॉडल शामिल हैं, की कुल बिक्री 3 लाख यूनिट के पार पहुंच गई है. अपनी शानदार डिजाइन, बड़े केबिन और आधुनिक फीचर्स की वजह से यह MPV लगातार ग्राहकों की पसंद बनी हुई है.

कंपनी के मुताबिक, खरीदने वाले ज्यादातर ग्राहकों ने पेट्रोल इंजन को चुना है. कुल बिक्री में पेट्रोल मॉडल की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत रही, जबकि डीजल वेरिएंट 30 प्रतिशत और इलेक्ट्रिक मॉडल 10 प्रतिशत सेल के साथ शामिल रहे. इसके अलावा, टॉप वेरिएंट की भी अच्छी मांग देखने को मिली है.
कंपनी ने जताई खुशी
इस उपलब्धि पर के चीफ सेल्स ऑफिसर सनहैक पार्क ने कहा कि 3 लाख बिक्री का आंकड़ा पार करना Carens की लोकप्रियता को दिखाता है. उनके मुताबिक, ग्राहकों की जरूरतों को समझते हुए बेहतर प्रोडक्ट देने की रणनीति ही इस सफलता की सबसे बड़ी वजह रही है. कंपनी का मानना है कि Carens अपने सेगमेंट में मजबूत पहचान बना चुकी है और आने वाले समय में भी इसकी मांग बनी रहेगी.
इलेक्ट्रिक मॉडल भी बना पसंद
Kia Carens Clavis EV को 6सीटर और 7सीटर दोनों विकल्पों में पेश किया गया है. इसमें 99kW और 126kW के दो इलेक्ट्रिक मोटर विकल्प मिलते हैं, जो 255 Nm का टॉर्क देते हैं.
बैटरी की बात करें तो इसमें 42 kWh और 51.4 kWh के दो विकल्प दिए गए हैं. बड़ी बैटरी के साथ कंपनी करीब 490 किलोमीटर तक की रेंज का दावा करती है, जबकि दूसरी बैटरी लगभग 404 किलोमीटर तक चल सकती है. फास्ट चार्जिंग की मदद से बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक केवल 39 मिनट में चार्ज किया जा सकता है.
पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शन
Carens Clavis के पेट्रोल और डीजल मॉडल में 1.5लीटर इंजन के तीन विकल्प मिलते हैं. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। इनमें 115 bhp वाला नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 160 bhp वाला टर्बो पेट्रोल और 116 bhp वाला डीजल इंजन शामिल है.
माइलेज की बात करें तो नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगभग 15.34 kmpl और टर्बो पेट्रोल करीब 16.66 kmpl तक का माइलेज देने का दावा करता है. वहीं, डीजल मॉडल सबसे ज्यादा 19.4 kmpl तक की माइलेज प्रोवाइड करता है.
फीचर्स की लंबी लिस्ट
Kia Carens अपने प्रीमियम फीचर्स के कारण भी ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय है. इसमें 12.3इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्यूलपेन पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एयर प्यूरीफायर, 64कलर एम्बिएंट लाइटिंग, 8स्पीकर Bose साउंड सिस्टम, 360डिग्री कैमरा और लेवल2 ADAS जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं.इन सभी खूबियों की बदौलत Kia Carens आज भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रिय 6 और 7सीटर MPV में अपनी मजबूत जगह बनाए हुए है.



