Girl One Crore Portfolio in age 28th: आपकी ज‍िंदगी में जब नई पारी शुरू होने वाली हो और आप उससे पहले फाइनेंश‍ियल अचीवमेंट हास‍िल करते हैं तो इससे आपको सुकून जरूर म‍िलता है. 28 साल की टेक प्रोफेशनल लड़की ने महज 7 साल की नौकरी के दौरान ऐसा फाइनेंशि‍यल मुकाम हास‍िल कर ल‍िया है, ज‍िसका काफी लोग सपना देखते हैं. जी हां, रेड‍िट पर शेयर की गई स्‍टोरी में बताया गया क‍ि 28 साल की एक टेक सेल्स प्रोफेशनल ने अपनी शादी से महज एक हफ्ते पहले एक करोड़ रुपये जमा कर ल‍िया. यह रकम उन्‍होंने एक साथ नहीं जोड़ी, बल्‍क‍ि यह सालों के अनुशासन और मेहनत का नतीजा है.

21 की उम्र में जॉब, 28 में एक करोड़ का फंड…सोशल मीड‍िया पर वायरल हुई इस लड़की की ‘सीक्रेट’ सेव‍िंग
21 की उम्र में जॉब, 28 में एक करोड़ का फंड…सोशल मीड‍िया पर वायरल हुई इस लड़की की ‘सीक्रेट’ सेव‍िंग

रेडिट पर अपनी कहानी शेयर करते हुए मह‍िला ने बताया क‍ि उसने 21 साल की उम्र से पैसा कमाना शुरू क‍िया. इसके साथ ही उसने इस पैसे का न‍िवेश करना शुरू कर दिया. इसके ल‍िए किसी बड़े फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह भी नहीं ली और न ही कोई बहुत बड़ी प्‍लान‍िंग की, न ही इन्‍वेस्‍टमेंट से जुड़ा बड़ा रिस्क लिया. 28 साल की इस लड़की ने बस रेगुलर सेव‍िंग पर फोकस क‍िया. सात साल तक लगातार मेहनत के बाद उनका पोर्टफोलियो एक करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.

कहांकहां क‍िया न‍िवेश?
उनकी यह रकम म्यूचुअल फंड्स, गोल्ड, ईपीएफ, शेयर और सेविंग्स में अलगअलग बंटी है. सबसे बड़ी बात यह है क‍ि उन्होंने इसके ल‍िए क‍िसी तरह का शॉर्टकट फॉलो नहीं क‍िया. रेगुलर इन्‍वेस्‍टमेंट, इनकम बढ़ने पर इन्‍वेस्‍टमेंट बढ़ाना और पेशेंस ही उनके पोर्टफोल‍िया का सबसे बड़ा राज और फॉर्मूला रहा. उनका तरीका बहुत ही आसान और स‍िंपल रहा. फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स भी अक्‍सर इसी तरह की सलाह देते हैं. हालांक‍ि, कम ही लोग इसे फॉलो करते हैं.

सैलरी बढ़ने के साथ बढ़ाया इन्‍वेस्‍टमेंट
सैलरी बढ़ने के साथ ही उन्‍होंने इन्‍वेस्‍टमेंट बढ़ा द‍िया. लाइफस्टाइल को कंट्रोल में रखा और गैर जरूरी खर्च नहीं क‍िया. रेडिट पर कहानी शेयर करते हुए उन्‍होंने लिखा, ‘मैं कोई एक्सपर्ट इन्वेस्टर नहीं हूं. मेरा पोर्टफोल‍ियो बहुत स‍िंपल और स‍िक्‍योर फिर भी यह तरीका काम कर गया. उन्होंने लिखा, ‘जल्दी शुरू करो, भले ही छोटी रकम से. एक्सपर्ट बनने की जरूरत नहीं है, बस जरूरी है जल्‍दी से जल्‍द शुरुआत करने की.’

लार्ज कैप फंड में क‍िया न‍िवेश
उन्‍होंने ल‍िखा, पीछे मुड़कर देखने पर कुछ खाम‍ियां भी नजर आईं. शुरुआती कुछ साल के दौरान उन्होंने ज्यादातर लार्ज कैप म्यूचुअल फंड में इन्‍वेस्‍टमेंट क‍िया. बाद में उन्होंने पोर्टफोलियो को बेहतर तरीके से बैलेंस क‍िया. उन्‍हें लगता है कि शुरुआत थोड़ा ज्यादा रिस्क लेकर इक्‍व‍िटी में इन्‍वेस्‍टमेंट करना चाहिए था. गोल्ड में उनका निवेश ज्यादा था, जिसे अब वे ल‍िम‍िटेड डायवर्सिफिकेशन मानती हैं. उन्होंने ल‍िखा, शुरुआत में शेयर मार्केट में पैसा लगाकर ज्‍यादा रिस्क ले सकती थी, इससे और ग्रोथ मिल सकती थी.’

जमीन में न‍िवेश करने का प्‍लान
एक करोड़ रुपये का पोर्टफोल‍ियो बनने के बाद उनकी नजर अब अगले टारगेट पर है. वे पोर्टफोलियो को और बेहतर बैलेंस करना चाहती हैं, ज्यादा शेयरों और ग्लोबल मार्केट में इन्‍वेस्‍टमेंट के जर‍िये. उन्होंने लिखा, ‘शेयरों और विदेशी बाजारों में डायवर्स‍िफ‍िकेशन करो और दूसरे करोड़ की ओर मजबूत कदम बढ़ाओ.’ उनका फ्यूचर प्‍लान जमीन में न‍िवेश और पैसिव इनकम के सोर्स बनाने का है.

आज के समय में निवेश को अक्सर बहुत जटिल बना दिया जाता है, लेकिन इस महिला की कहानी बेहर आसान और ईमानदार है. इसकी कहानी से यह साफ है क‍ि अमीर बनने के लिए एक्सपर्ट बनने की नहीं, बल्‍क‍ि जरूरी है समय पर शुरुआत, रेगुलर तरीके से इन्‍वेस्‍टमेंट करने और पेशेंस रखने की. उनका मैसेज साफ है ‘एक्सपर्ट बनने की जरूरत नहीं, बस शुरू कर दो.’ छोटेछोटे कदम भी मील के पत्थर साब‍ित हो सकते हैं.