Weather: मौसम विभाग ने आज देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. आईएमडी के अनुसार आज दिल्ली में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरजचमक के साथ बिजली कड़कने की संभावना है. वहीं 26 और 27 जून को तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है. 25 से 30 जून के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा, असममेघालय, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना और कोंकणगोवा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

यूपीबिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम?

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में गरजचमक के साथ 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और धूलभरी आंधी चलने की आशंका है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में अगले कुछ दिनों तक लू की स्थिति भी बनी रह सकती है.

17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश में दक्षिणपश्चिम मानसून की रफ्तार तेज हो गई है. भारतीय मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों के दौरान 17 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर, पश्चिम, मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश, गरजचमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है.

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है. वहीं मुंबई और कोंकण क्षेत्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और मेघालय में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. केरल, तटीय कर्नाटक और गोवा में भी मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है.