Featured Image

Deoria Crime News: देवरिया l उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. एक सरकारी नर्स ने लव अफेयर खुलने के डर से कांट्रैक्ट किलर से अपनी गर्भवती भाभी की हत्या कराई. गहने गिरवी रखकर 3 लाख रुपये में डील किया.

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर रुद्रपुर कस्बे का है. वारदात 24 अक्टूबर की देर रात की है. मृतका की पहचान 28 साल के गुड़िया के रूप में हुई है. गुड़िया की गला दबाकर और हथौड़े से वार कर हत्या कर दी गई थी. जो किसी और ने नहीं बल्कि उसकी ननद ने ही कराइ थी.

स्टाफ नर्स है आरोपी ननद

जानकारी के मुताबिक़, गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के चांदबाड़ी गांव की रहने वाली पूर्णिमा स्टाफ नर्स है. वह देवरिया के रुद्रपुर सीएचसी पर करीब 5 साल से तैनात है. पूर्णिमा अपने सरकारी आवास में रहती है. उसका भाई चमनलाल अयोध्या में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में फिटर का काम करता है. जबकि उसकी भाभी गुड़िया (28), उसकी 3 साल की बेटी ज्ञानवी, मां उर्मिला देवी, बड़े भाई अभिमन्यु, उनकी पत्नी बनदेवी रहते हैं.

अफेयर में रोड़ा बन रही थी भाभी

पूर्णिमा का पास के एक युवक से प्रेम संबंध था. जो अक्सर उसके कमरे में आता था. कुछ समय पहले भाभी पूर्णिमा के पास देवरिया रहने आ गयी थे. इस दौरान उसे पूर्णिमा के अफेयर के बारे में पता चल गया था. उसने दोनों को कई बार साथ देख लिया था. उसने कहा था घर वालों को बता देगी.

गिरवी रखकर किलर को एडवांस दिए

जिस वजह से प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली. पूर्णिमा के प्रेमी ने गोरखपुर के एक सुपारी किलर से बात की. राम आशीष यादव और उसके साथी नरेश के साथ तीन लाख रुपये में सौदा तय हुआ था. पूर्णिमा ने अपने गहने गिरवी रखकर किलर को एडवांस दिए.

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

प्लान के तहत किलर ने रस्सी से गुड़िया का गला घोंट दिया और हथौड़ी से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. पूर्णिमा रो रोकर नाटक करने लगी और खुद पुलिस को बुलाया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. गुड़िया के मायके वालों ने पति, जेठ, जेठानी, सास और ननद समेत अन्य पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था.

पुलिस सभी पहलू से मामले की जांच कर रही थे. जिसके बाद सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसमे ननद ने सख्ती से पूछताछ करने पर अपना गुनाह कुबूल किया. इसके बाद पुलिस ने सुपारी किलर की तलाश शुरू की और रामअशीष यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया. फ़िलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.