Featured Image

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद l उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले से पति पत्नी के पवित्र रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है. एक महिला ने अपने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पति पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ वार किये. करवाचौथ के व्रत से पहले इस घटना ने सबको सन्न कर दिया है.

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-1 की जागृति आरडब्ल्यूए सोसायटी का है. वारदात सोमवार (26 अक्टूबर) सुबह करीब 6:30 बजे की है. आरोपियों की पहचान पत्नी प्रिया शर्मा और उसके जिम प्रेमी ट्रेनर प्रताप के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

जिम ट्रेनर से हुआ प्यार

जानकारी के मुताबिक़, वसुंधरा सेक्टर-1 स्थित मकान में रहने वाले शशांक कंथरिया अपने पत्नी और तीन साल की बेटी के साथ रहते हैं. वह दिल्ली में अकाउंटेंट है. वहीँ, आरोपी प्रताप सिंह फिटनेस हेडक्वार्टर जिम में ट्रेनर है. जहाँ प्रिया 7-8 महीने एक्सासाइज करने जाती थी. इसी दौरान दोनों की दोस्ती हो गयी और नजदीकियां बढ़ गयी. धीरे धीरे दोनों को प्यार हो गया.

पति को रिश्ते के बारे में पता चल गया था

दोनों साथ रहना चाहते थे. लेकिन शशांक को उनके संबंधों के बारे में पता चल गया था. इसके बाद वह दिवाली के बाद फ्लैट बदलकर कहीं दूसरी जगह जाने की तैयारी कर रहे थे. जिसके चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची.

पति की हत्या की साजिश रची

प्लान के तहत सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे प्रताप जिम से लौटने के बाद शशांक के घर पहुंचा. प्रिया ने पहले से दरवाजा खोल रखा था. वह जैसे ही घुसा उसने शशांक पर हमला कर दिया और फरार हो गया. लेकिन आसपास के लोगो ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी.

बच्ची ने सबकुछ देखा

पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीँ, बच्ची ने इस पूरी घटना को अपनी आँखों से देखा. बच्ची ने सबकुछ पुलिस को बताया. जिसके बाद पुलिस ने प्रिया और प्रताप को गिरफ्तार कर लिया. उनके खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है. पुलिस दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.