क्या आप भी रात के 121 बजे अचानक कुछ खाने का मन करता है और आप बिना कुछ सोचे Zomato या Swiggy ऐप ओपनकर अपना पसंदीदा खाना ऑर्डर कर देते हैं. कभी बर्गर, कभी पिज्जा तो कभी बिरयानी, ऑइस्क्रीन या कुछ और. बस कुछ ही मिनटों में डिलीवरी बॉय आपके गेट पर होता है और गर्मागर्म खाना मिल जाता है. लोगों के लिए यह सिर्फ भूख मिटाने या स्वाद बदलने का तरीका हो सकता है, लेकिन फूड डिलीवरी ऐप्स के लिए आपकी हर पसंद की जानकारी काफी मायने रखती है. आप किस समय क्या खाना पसंद करते हैं, किस समय ज्यादा ऑर्डर करते हैं और किस जगह खाना मंगवाते हैं, इन छोटीछोटी बातों से आपकी खानपान की आदतों और लाइफस्टाइल की एक डिजिटल प्रोफाइल तैयार हो सकती है.

आपके हर ऑर्डर में छिपी है एक कहानी
जब भी आप किसी ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप से खाना आर्डर करते हैं, ऐप पर आपके ऑर्डर की जानकारी रिकार्ड हो जाती है. इसमें खाने का नाम, ऑर्डर करने का समय, खाने की कीमत, पसंदीदा रेस्टोरेंट और डिलीवरी लोकेशन जैसी डिटेल्स शामिल हो सकती हैं. लगातार होने वाले ऑर्डर से फूड डिलीवरी ऐप्स को यह समझना आसान हो जाता है कि आप किस तरह का खाना पसंद करते हैं और आपकी पसंद कब और किस समय बदलती है.
उदाहरण के लिए अगर कोई व्यक्ति देर रात तक खाना ऑर्डर करता है, तो उसके ऑर्डर पैटर्न से उसकी लेटनाइट फूड हैबिट का अंदाजा लगाया जा सकता है. वहीं बारबार सलाद, हेल्दी बाउल या कम कैलोरी वाला खाना मंगवाने से उसकी फूड चॉइस के बारे में डिटेल्स मिल सकती है. लेकिन सिर्फ ऑर्डर देखकर किसी व्यक्ति की सेहत या बीमारी का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है.
जब कोई व्यक्ति देर रात बार बार बर्गर, पिज्जा, मिठाई या तली भुनी चीजें ऑर्डर करता है, तो इससे उसकी सोने और जागने की आदतों का अंदाजा फूड डिलीवरी ऐप्स लगा सकते हैं. काम के लंबे घंटे, स्ट्रेस या देर रात तक जागने की आदत अक्सर इस तरह के ऑर्डर से अंदाजा लगाया जा सकता है.
लोकेशन भी देती है लाइफस्टाइल की जानकारी
के लिए यूजर की लोकेशन भी बहुत मायने रखती है. यूजर ऑफिस से खाना आर्डर कर रहा है या घर से, किस इलाके में ज्यादा ऑर्डर करते हैं और किन रेस्टोरेंट को पसंद करते हैं, इन सभी जानकारियों से ऐप्स यूजर की डेलीलाइफ की एक्टिविटी का पैटर्न समझने का प्रयास करते हैं. वहीं सफर या अलग अलग जगहों से आने वाले ऑर्डर बदलती लाइफस्टाइल की तरफ इशारा करते हैं.
क्या इन जानकारियों का इस्तेमाल विज्ञापन के लिए होता है?
ऐसे में एक बड़ा सवाल यह है कि क्या इन जानकारियों का इस्तेमाल विज्ञापन या एड के लिए भी होता है? तो आपकी पसंद और ऑर्डर हिस्ट्री के आधार पर ऐप्स आपको पसंद से जुड़े रेस्टोरेंट, ऑफर और खाने के सजेशन दिखा सकते हैं. जैसे अगर आप ज्यादातर पिज्जा ऑर्डर करते हैं तो आपको पिज्जा से जुड़े ऑफर्स की जानकारी ज्यादा मिल सकती है. लेकिन हर तरह की जानकारी का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाता है, यह उस ऐप की पॉलिसी और यूजर से मिली परमिशन पर तय करती है.
ऑर्डर से क्या समझते हैं ऐप्स
जब भी हम कुछ न कुछ ऑर्डर करते हैं तो फूड डिलीवरी ऐप्स के लिए एक तरह का संकेत भी होता है. फूड ऐप्स यह समझने का प्रयास करते हैं कि किस दिन किस तरह के खाने की मांग बढ़ती है. लोग वीकेंड पर क्या खाना पसंद करते हैं? मौसम बदलने पर क्या खाना चाहते हैं. आम यूजर्स के लिए यह सिर्फ सुविधा की बात होती है, लेकिन ऐप्स के लिए यही बातें यूजर की डिजिटल प्रोफाइल तैयार करती हैं.
टेक जगत के एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि आज के इस डिजिटल समय में हमारी डिजिटल आदतें कहीं न कहीं रिकार्ड हो रही हैं. खाने के सेलेक्शन से लेकर समय तक, हर चीज एक पैटर्न तैयार करती हैं. अगर कोई व्यक्ति अपनी खानपान की आदतों और समय को लेकर अलर्ट में रहता है, तो उसकी डेलीलाइफ को समझने में डिजिटल प्रोफाइल से बड़ी मदद मिल सकती है. इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि Zomato और Swiggy जैसे फूड डिलीवरी ऐप्स की प्राइवेसी पॉलिसी में ऑर्डर हिस्ट्री, पसंदीदा रेस्टोरेंट, सर्च एक्टिविटी और लोकेशन जैसी जानकारियां जुटाने का जिक्र है. इनका इस्तेमाल सर्विस को बेहतर बनाने और पर्सनलाइज्ड सुझाव देने के लिए किया जा सकता है.



