भोलेनाथ का सबसे प्रिय महीना सावन चल रहा है। 3 अगस्त को सावन के सोमवार का पहला व्रत रखा जाएगा। इस दिन देशभर के सभी शिवालयों में पूजापाठ और शिव यात्राओं की भव्य रौनक देखने को मिलती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन सोमवार के शुभ दिन पर भोलेनाथ की पूजाअर्चना करने से साधक के धनधान्य में वृद्धि होने के साथसाथ जीवन में स्थिरता आती हैं। अगर आप लंबे समय से समस्याओं से परेशान चल रहे हैं, तो सावन के सोमवार व्रत में ये उपाय जरुर करें। आइए आपको इन उपायों के बारे में बताते हैं।
सावन के सोमवार के उपाय
सावन के सोमवार के दिन शिवलिंग पर आप केसर मिश्रित जल अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होंगे और योग्य जीवनसाथी मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
इस दिन चांदी या तांबे के नागनागिन की पूजा करें। इस उपाय के करने से कालसर्प दोष दूर हो जाता है अन्य दोष भी कम हो जाते हैं। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है।
इस दिन आप काले तिल से जलाभिषेक करें। इसके प्रभाव से शनि दोष से राहत और नकारात्मकता दूर हो जाती है।
  सावन के सोमवार के दिन 9 नागों का स्मरण करें। इससे कालसर्प दोष दूर हो जाएगा।
  इस दिन कच्चे दूध और शहद से अभिषेक करें। जिससे जीवन में सुखसमृद्धि के योग बनते हैं।
  अगर आप भगवान शिव को जल और सुगंधित फूल अर्पित करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। इससे शुभ फल मिलने के साथ जीवन की बाधाएं दूर होती है।
  किसी भी तरह का भय को दूर करने के लिए एकाग्रता के साथ महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। मंत्र के जप करने से मन के डर और भय दूर होते हैं और मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है।