बलिया: रेवती पुलिस ने स्कूल में हुई चोरी का किया खुलासा, 4 बाल अपचारी हिरासत में; कंप्यूटर उपकरण बरामद

बलिया: यूपी के बलिया जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में रेवती थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस टीम ने क्षेत्र के एक विद्यालय में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 04 बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है. इनके कब्जे से चोरी किए गए कंप्यूटर लैब के भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं.
​विगत दिनों थाना रेवती अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय भोपालपुर (पश्चिमी) की कंप्यूटर लैब से अज्ञात चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल सामान चोरी कर लिया था. इस संबंध में विद्यालय प्रशासन की तहरीर पर स्थानीय थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था. पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशानुसार, घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयासरत थीं. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं।
​पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरेशी के नेतृत्व में रेवती पुलिस टीम क्षेत्र में सक्रिय थी. मुखबिर की सटीक सूचना पर उप-निरीक्षक ऋषिकेश गुप्ता और उनकी टीम ने ग्राम भोपालपुर से दबिश देकर 04 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया. यह कार्रवाई मुकदमा अपराध संख्या 420/2025 (धारा 305(a) व 317(2) BNS) के तहत की गई है.
​बाल अपचारियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का शत-प्रतिशत सामान बरामद करने का दावा किया है. जिसमें ​04 मॉनीटर, ​02 सीपीयू (CPU), ​01 यूपीएस (UPS), ​01 राउटर वाई-फाई, ​04 कीबोर्ड, ​03 माउस, ​04 मॉनीटर स्टैंड, ​01 VGA ऑडियो केबल जैसे उपकरण शामिल है. ​

पुलिस द्वारा पकड़े गए सभी 04 बाल अपचारियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय (किशोर न्याय बोर्ड) के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया है. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों और आम जनमानस में सुरक्षा का भरोसा जागा है.
क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरेशी ने बयान जारी कर बताया कि ​”थाना क्षेत्र रेवती अंतर्गत एक कम्पोजिट विद्यालय में चोरी हुई थी, जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर 420/25 अभियोग सुसंगत धाराओं में पंजीकृत कराया गया था. घटना के अनावरण के लिए तत्काल तीन टीमें गठित की गई थीं. जिसमें इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज व ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर 04 बाल अपचारी अभियुक्त को पुलिस कस्टडी में लिया गया था, जिनके पास से चोरी के 04 मॉनिटर, 02 सीपीयू, 01 यूपीएस, 01 राउटर वाई-फाई, 04 कीबोर्ड, 04 माउस, 04 मॉनिटर स्टैंड, 01 वीजीए ऑडियो उनके पास से चोरी का बरामद किया गया है. ​चारों बाल अपचारी को विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड के लिए भेजा जा रहा है. अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है.”

Leave a Reply