हिमाचली खबर: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आज हो रही है। पहली पाली की परीक्षा हो गई है। अब दूसरे पाली की परीक्षा की तैयारी चल रही है। दूसरी पाली की परीक्षा के लिए सेंटर के बाहर लंबी कतारे लगी हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

लखनऊ के 51 सेंटर में परीक्षा
जो महिला अभ्यर्थी चूड़ी, कान में बाली पहनकर आई हैं, बाल में क्लिप हैं, वो सब उतरवाया जा रहा है। लखनऊ के 51 सेंटर में परीक्षा हो रही हैं। सेंटर के बाहर पोस्टर लगा है, जिसमें बताया गया है की उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा केंद्र में क्याक्या ले जाना मना है।
- ज्वेलरी
- पेपर
- पेंसिल बॉक्स
- केलकुलेटर
- वॉलेट
- सनग्लास
- कैप
- खाने पीने का सामान
- मोबाइल
- यूएसबी ड्राइव
- घड़ी
- चाभी
ये सभी वस्तुएं अभ्यर्थियों को एग्जाम हॉल में ले जाना मना है।
29 लाख अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा
बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में लगभग 29 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।
सरकारी बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राज्य परिवहन निगम की बसों में यात्रा के दौरान किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के हित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
सीएम योगी ने दिया साफ निर्देश
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुविधाजनक भर्ती प्रक्रिया उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए यात्रा करनी होगी, जिसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके और आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।



