हिमाचली खबर: Summer Office Fashion Tips: गर्मियों के समय रोजाना ऑफिस जाने के लिए तैयार होना किसी चुनौती से कम नहीं है। तेज धूप, उमस और लंबे वर्किंग आवर्स के बीच ऐसे कपड़े चुनने चाहिए जो न केवल आरामदायक हों बल्कि प्रोफेशनल और स्टाइलिश भी दिखें। कई बार फैशन के चक्कर में हम ऐसे आउटफिट चुन लेते हैं जिसकी वजह से पूरे दिन असहज महसूस करते हैं। वहीं अगर हम कंफर्ट पर ध्यान देते हैं तो लुक बहुत सिंपल हो जाता है। ऐसे में कुछ चीजों का ध्यान रखते हुए आप सही आउटफिट चुन सकते हैं।

ऑफिस हो या मीटिंग, प्रोफेशनल लुक के लिए गर्मियों में ऐसे चुनें आउटफिट, मिलेगा स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक​
ऑफिस हो या मीटिंग, प्रोफेशनल लुक के लिए गर्मियों में ऐसे चुनें आउटफिट, मिलेगा स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक​

कॉटन और लिनन शर्ट विद पैंट

अगर आप प्रोफेशनल लुक क्रिएट कर रही हैं तो कॉटन या लिनन की शर्ट को पैंट या ट्राउजर के साथ कैरी कर सकती हैं। इस तरह की आउटफिट काफी आरामदायक और स्टाइलिश लगती है। अगर आप धूप में भी काम कर रहे हैं तो इस तरह के कपड़े चुन सकते हैं। फिटेड शर्ट की जगह आप हल्की ढीली शर्ट चुन सकते हैं जिससे लुक एलिगेंट लगेगा।

पेस्टल कलर कोओर्ड सेट

आजकल कोओर्ड सेट आउटफिट्स काफी ट्रेंड में हैं। प्रोफेशनल लुक के लिए आप पेस्टल कलर के कोओर्ड सेट चूज कर सकते हैं। यह काफी ट्रेंडी और क्लासी लुक देते हैं। इसे आप ऑफिस मीटिंग, प्रेजेंटेशन या आउटडोर इवेंट पर पहन सकते हैं जो हर फंक्शन पर खूबसूरत लुक देने में मदद करेंगे।

एलाइन कुर्ता सेट

अगर आप ट्रेडिशनल लुक पसंद करती हैं तो ऑफिस के लिए एलाइन कुर्ता सेट चुन सकती हैं जो गर्मियों में स्टाइलिश लुक के साथसाथ आरामदायक लुक भी देते हैं। इस मौसम में बहुत ज्यादा टाइट या ढीले कपड़े लुक को प्रभावित कर सकते हैं।

इस तरह के आउटफिट चुनने से बचें

गर्मी के समय सिल्क, नायलॉन, वेलवेट के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। इस तरह के फैब्रिक में ज्यादा गर्मी लगती है और इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर आपको ज्यादा समय बाहर धूप में गुजरता है तो ऐसे में हाफ स्लीव्स ड्रेस पहनने से बचना चाहिए।

गर्मियों में लंबे समय तक ऑफिस में काम करना है या किसी मीटिंग में जाना है तो प्रोफेशनल लुक को स्टाइलिश और ट्रेंडी बनाने के लिए हल्के रंग के कपड़े, सही फैब्रिक, फिटिंग का भी ध्यान रखना चाहिए। साथ ही मिनिमल एक्सेसरीज और कंफर्टेबल फुटवियर लुक को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।