गर्मी आने से पहले अलमारी इन लाइटवेट फैब्रिक्स के लिए बनाएं जगह, स्टाइल के साथ मिलेगा कंफर्ट का कॉम्बो

5 Best Summer Fabrics For Style And Comfort 2026

Summer Fashion Tips: फरवरी का अंत होते ही उत्तर भारत समेत देशभर में गर्मी ने दस्तक दे दी है। ऐसे में ऊनी और भारी कपड़ों को पैक कर हल्के कपड़ों को बाहर निकालने का समय आ गया है। इस सीजन स्टाइल और कंफर्ट का सही तालमेल बिठाने के लिए सही फैब्रिक्स को चुनना चाहिए।

मार्च का महीना शुरू होते ही सूरज के तेवर तल्ख होने लगते हैं। ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती होती है सही कपड़ों का चुनाव करना जो पसीने को सोख सकें और शरीर को हवा लगने दें। अगर आप इस गर्मी चिपचिपाहट और रैशेज से बचना चाहते हैं तो अपनी अलमारी में भारी सिंथेटिक कपड़ों की जगह इन 5 लाइटवेट और को शामिल करें।

सदाबहार सूती

गर्मियों के लिए कॉटन से बेहतर कुछ नहीं। यह पसीने को सोखने की अद्भुत क्षमता रखता है और त्वचा को सांस लेने में मदद करता है। ऑफिस जाना हो या कैजुअल आउटिंग, कॉटन की कुर्तियां और शर्ट्स हमेशा बेस्ट विकल्प हैं।

रॉयल लिनन

लिनन को दुनिया के सबसे पुराने और सबसे ठंडे कपड़ों में गिना जाता है। यह अलसी के पौधों से बनता है और काफी हल्का होता है। हालांकि इसमें जल्दी सिलवटें पड़ती हैं लेकिन इसका आजकल काफी ट्रेंड में है और यह पसीने को तुरंत सुखा देता है।

यह भी पढ़ें:-

स्वदेशी खादी

खादी केवल एक कपड़ा नहीं बल्कि एक अहसास है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। हाथ से बुना गया यह फैब्रिक सर्दियों में गर्म और गर्मियों में ठंडा रहता है। इसकी बुनाई के बीच से हवा आसानी से पास होती है जो आपको एसी जैसी ठंडक का अहसास कराती है।

मुलायम रेयॉन

अगर आप सिल्क जैसा लुक चाहते हैं लेकिन गर्मी से भी बचना चाहते हैं तो रेयॉन एक बेहतरीन विकल्प है। यह सिंथेटिक होने के बावजूद काफी पतला और ठंडा होता है। ड्रेपिंग के लिए यह फैब्रिक महिलाओं की पहली पसंद होता है।

मॉडर्न चाम्ब्रे

अगर आपको डेनिम पहनना पसंद है लेकिन गर्मी में वह भारी लगता है तो चाम्ब्रे ट्राई करें। यह दिखने में डेनिम जैसा होता है लेकिन वजन में बहुत हल्का और हवादार होता है। समर शर्ट्स के लिए यह सबसे स्मार्ट चॉइस है।

गर्मियों में केवल फैब्रिक ही नहीं बल्कि रंगों का भी ध्यान रखें। गहरे रंगों की जगह पेस्टल शेड्स जैसे स्काई ब्लू, बेबी पिंक और ऑफ-व्हाइट पहनें जो धूप को कम सोखते हैं और आंखों को ठंडक देते हैं।

Leave a Reply