पश्चिम बंगाल के राजारहाट गोपालपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी के शासन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बंगाल में वर्तमान समय में पहचान का संकट है। उन्होंने कहा कि यह भूमि हमेशा से भारत की प्रेरणा रही है, जहां से राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का जन्म हुआ। योगी आदित्यनाथ ने बंगाल की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि आज बंगाल में बेरोजगारी चरम पर है और उद्योगधंधे बंद हो रहे हैं।

“बंगाल त्याग और बलिदान की भूमि है”, CM योगी का बयान…
“बंगाल त्याग और बलिदान की भूमि है”, CM योगी का बयान…

बता दें, सीएम योगी ने कहा, “बंगाल त्याग और बलिदान की भूमि है, लेकिन आज यह भूमि कंगाल हो गई है।” उन्होंने ममता बनर्जी के शासन पर आरोप लगाया कि वे दुर्गापूजा नहीं होने देतीं और राज्य में धार्मिक गतिविधियों पर अंकुश लगाती हैं। योगी ने यूपी का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां के लोग सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ते, बल्कि जय श्रीराम का उद्घोष करते हैं।

सीएम योगी ने यह भी कहा कि बंगाल में जल्द ही डबल इंजन की सरकार बनेगी और इस राज्य में बदलाव आएगा। उन्होंने दावा किया कि यूपी में लाखों नौजवानों को रोजगार मिल रहा है, लेकिन बंगाल में रोजगार के अवसर समाप्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल ने परिवर्तन की ठानी है और यहां जल्द ही बदलाव देखने को मिलेगा।