हिमाचली खबर: भिंडी की सब्जी खाने मे बेहद टेस्टी लगती है। लेकिन अक्सर यह सब्जी गीली या चिपचिपी बन जाती है जो खाने में उतनी टेस्टी नहीं लगती है। अगर आपको भी भिंडी की गीली या चिपचिपी सब्जी नहीं पसंद है तो उसे कुरकुरा बनाने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें।

भिंडी की सब्जी हर बार चिपचिपी बन जाती है? करें ये काम बनेगी एकदम क्रिस्पी​
भिंडी की सब्जी हर बार चिपचिपी बन जाती है? करें ये काम बनेगी एकदम क्रिस्पी​

भिंडी की सब्जी को चिपचिपी बनाने से रोकने के टिप्स:

  • भिंडी को अच्छी तरह से सुखाएं: भिंडी की सब्जी चिपचिपी न बने इसलिए, उसे काटने के बाद सूती के कपड़े में सुखाएं। भिंडी को सुखाने से नमी कम हो जाती है जिससे सब्जी क्रिस्पी बनती है।

  • प्लेट से न ढके: भिंडी की सब्जी लिसलिसी न बने इसलिए उसे बनाते समय प्लेट से न ढके। सब्जो को प्लेट से ढकने से सब्जी में भाप बनता है जिससे सब्जी चिपचिपी बन जाती है।

  • तेज आंच पर पकाएं: अगर आप चाहते हैं कि भिंडी की सब्जी चिपचिप न बने तो उसे तेज आंच पर बनाएं। भिंडी को तेज आंच पर बनाने से उसका चिपचिपापन खत्म होता है।

  • आखिरी में डालें नमक: भिंडी की सब्जी चिपचिपी न बने इसलिए नमक एकदम आखिरी में डालें। दरअसल, शुरुआत में भिंडी की सब्जी में नमक डालने से सब्जी लिसलिसी हो सकती है। इसलिए भिंडी की सब्जी जब 80 प्रतिशत तक पक जाए तब नमक डालें।