खाकी की गिरफ्त से फिल्मी स्टाइल में हुआ था फरार मऊगंज में बिछिया पुलिस ने दबोचा अब उगलेगा सारे राज

बिछिया : थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया था जब पुलिस की गाड़ी से कूदकर फरार हुआ आरोपी कई दिनों तक पकड़ से बाहर रहा.अब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

जानकारी के मुताबिक, विगत दिनों रीवा पुलिस लाइन से कई गाड़ियों की चोरी हुई थी.इस मामले में आरोपियों को जावा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था.चूंकि घटना बिछिया थाना क्षेत्र की थी, इसलिए जावा पुलिस ने आरोपियों को बिछिया पुलिस के सुपुर्द कर दिया था.

बताया जा रहा है कि बिछिया पुलिस आरोपियों को पुलिस वाहन से रीवा ला रही थी, तभी सिरमौर विधानसभा में ही रास्ते में एक आरोपी पुलिस की गाड़ी से कूदकर फरार हो गया.इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी.

 

लगातार तलाश और घेराबंदी के बाद आखिरकार पुलिस ने आरोपी को मऊगंज जिला से गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Leave a Reply