हिमाचली खबर: यूपी में गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में सूर्या पर चाकू से हमला किया गया था। फिर, गंभीर रूप से घायल सूर्या को आननफानन में नोएडा सेक्टर62 स्थित फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर 12 बजे उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

मारा गया सूर्या का हत्यारा असद
बता दें कि सूर्या मर्डर केस के मुख्य आरोपी असद का गाजियाबाद के खोड़ा में एनकाउंटर हुआ है। पुलिस ने असद के ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। असद, खोड़ा में गैंग चलाता था। असद ने बकरीद पर सूर्या को बुलाकर उसकी कथित रूप से हत्या की थी।




