Ajab GazabIndia

BJP के लिए इस दक्षिणी राज्य से भी खुशखबरी, अबकी बार खुल जाएगा खाता; क्या कह रहा एग्जिट पोल.

BJP के लिए इस दक्षिणी राज्य से भी खुशखबरी, अबकी बार खुल जाएगा खाता; क्या कह रहा एग्जिट पोल.

Tamilnadu Exit Poll: तमिलनाडु में लोकसभा की कुल 39 सीटें हैं। एग्जिट पोल की मानें तो इंडिया गठबंधन 33-37 सीटें जीत सकता है। अगर एनडीए की बात करते हैं तो उसे करीब 4 लोकसभा सीटें मिल सकती हैं।

Tamilnadu Exit Poll: लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के लिए दक्षिणी राज्य तमिलनाडु से अच्छी खबर है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी तमिलनाडु में 1-3 लोकसभा सीटें जीत सकती है। इस तरह तमिलनाडु लोकसभा सीट जीतने के लिहाज से भाजपा का यह पदार्पण होगा। राज्य में लोकसभा की कुल 39 सीटें हैं। एग्जिट पोल की मानें तो इंडिया गठबंधन 33-37 सीटें जीत सकता है। अगर एनडीए की बात करें तो उसे करीब 4 लोकसभा सीटें मिल सकती हैं। एआईएडीएमके के खाते में 0-2 सीटें जाने का अनुमान है।

अगर बीजेपी तमिलनाडु में एक भी सीट जीतती है तो यह उसके लिए उपलब्धि होगी। दरअसल, भाजपा इस राज्य में अब तक एक भी सीट नहीं जीत पाई है। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता ने दक्षिणी राज्य में भाजपा-एआईएडीएमके गठबंधन को खारिज कर दिया था। डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 39 लोकसभा सीटों में से 38 पर जीत दर्ज की। पिछले चुनाव में DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन का वोट शेयर 50.9 फीसदी और NDA गठबंधन के दलों का वोट शेयर केवल 30.7 फीसदी था।

तमिलनाडु की इन सीटों पर बीजेपी को उम्मीद
अब 2024 के आम चुनाव पर नजर डालते हैं। कोयंबटूर, श्रीपेरंबदूर, रामनाथपुरम, थूथुक्कुडी, सेंट्रल चेन्नई, चेन्नई साउथ और नीलगिरी तमिलनाडु की कुछ अहम लोकसभा सीटें हैं। बीजेपी को पार्टी की तमिलनाडु यूनिट के चीफ के अन्नामलाई से काफी उम्मीदें हैं। वह कोयंबटूर सीट पर द्रमुक के गणपति राजकुमार पी के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। द्रमुक ने भाजपा के गणपति के खिलाफ श्रीपेरंबुदूर से टीआर बालू को मौका दिया है। एक दूसरी अहम सीट थूथुक्कुडी है, जहां डीएमके के कनिमोझी करुणानिधि मैदान में हैं। उन्हें सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद है। भाजपा और अन्नाद्रमुक ने कनिमोझी के खिलाफ क्रमशः नैनार नागेंद्रन और शिवसामी वेलुमणि को टिकट दिया है।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply