विपक्ष के “वोट चोरी” के आरोपों को लेकर INDIA गठबंधन के सांसदों के मार्च निकालने के बाद एक दिन बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को दिल्ली के सागर रत्ना रेस्टोरेंट में गठबंधन के सांसदों के लिए लंच रखा है. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता पहुंचे हैं. साथ ही पूर्व कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल भी वहां मौजूद हैं. विपक्षी नेताओं के जमावड़े को देखते हुए पुलिस ने फुटपाथों की घेराबंदी कर दी है और बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं.

सूत्रों के मुताबिक, लंच के समय विपक्ष को “वोट चोरी” के मुद्दे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अपने अगले कदमों पर चर्चा कर सकता है.

स्टोरी अपडेट हो रही है…