हिमाचली खबर: नाक पर ब्लैकहेड्स होना बेहद आम समस्या है। दिखने में छोटेछोटे काले निशान बंद नहीं बल्कि खुले पोर्स ही होते हैं, जिनमें अतिरिक्त तेल , मृत कोशिकाएं और गंदगी भर जाती है। जब यह चीजें हवा के संपर्क में आती हैं तो ऑक्सीडाइज होकर काली दिखने लगती हैं। जो लोग प्रदूषण, तनाव और त्वचा में ज्यादा तेल बनने की समस्या से परेशान होते हैं उन्हें यह दिक्कत ज्यादा होती है।

नाक चेहरे के TZone का हिस्सा है, जहां ऑयल ग्लैंड्स ज्यादा सक्रिय होती हैं। इसलिए यह समस्या यहां ज्यादा होती है। कुछ क्रीम, मेकअप या सनस्क्रीन पोर्स को बंद कर सकते हैं। ऐसे में ब्लैकहेड्स रिमूवल के लिए घर पर अपनाएं ये स्किनकेयर रूटीन। इनमें से किसी भी तरीके में त्वचा को जोर से दबाने, खुरचने या नुकसान पहुंचाने की सलाह नहीं दी गई है।
भूलकर न करें यह गलतियां
नाखून या पिन से ब्लैकहेड्स निकालने की कोशिश न करें।
बारबार ब्लैकहेड स्ट्रिप्स का इस्तेमाल न करें।
दिन में कई बार चेहरा धोने से बचें।
बहुत ज्यादा स्क्रबिंग न करें।
एक साथ कई एक्टिव स्किनकेयर प्रोडक्ट्स न लगाएं।
सबसे पहले चेहरे को हल्के फेसवॉश से साफ करें
ब्लैकहेड्स हटाना चाहते हैं तो इसकी शुरुआत सफाई से करें। इसके लिए सबसे पहले माइल्ड फेसवॉश से चेहरा धोएं। नाक के आसपास की त्वचा को हल्के हाथों से साफ करें। इसे आपको बहुत ज्यादा रगड़ने से बचना है। ऐसा करने से चेहरे पर जमा अतिरिक्त तेल, धूल और गंदगी को हटाने में मदद मिल सकती है।
भाप लें
अब आप सोचेंगे कि क्या भाप ब्लैकहेड्स को सीधे तौर पर लगती है तो ऐसा नहीं है, लेकिन यह त्वचा को नरम करने में मदद कर सकती है। इसके लिए एक बर्तन में गर्म पानी लें। फिर चेहरे को 57 मिनट तक भाप दें। इसके बाद तौलिये से चेहरा हल्के से थपथपाकर सुखाएं।
सैलिसिलिक एसिड वाले प्रोडक्ट्स
त्वचा विशेषज्ञ अक्सर ब्लैकहेड्स के लिए सैलिसिलिक एसिड को यूजफुल मानते हैं। आप 0.5% से 2% वाले फेसवॉश या सीरम का इस्तेमाल करें। इसे लगाने से पहले हमेशा पहले पैच टेस्ट करें। यह पोर्स के अंदर जमा तेल और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद कर सकता है।
मिट्टी मास्क लगाएं
ऑयली स्किन वालों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए सप्ताह में 12 बार क्ले मास्क लगाएं। इसे सूखने के बाद सामान्य पानी से धो लें। इसे लगाने से त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल को कम करने में मदद मिल सकती है।
एक्सफोलिएशन
कुछ लोग ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए जोर से स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे त्वचा में जलन हो सकती है। इसके बजाय आपको हल्के AHA या BHA युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। इसे सप्ताह में 12 बार ही लगाएं।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से तैयार किया गया है। आपकी त्वचा संवेदनशील है, एलर्जी की समस्या है या मुंहासों की गंभीर समस्या है, तो किसी भी नए स्किनकेयर उत्पाद या उपाय को अपनाने से पहले त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लें।



