नई गाड़ी खरीदनी है तो पहले जान लीजिए कि मार्केट में कौन सी गाड़ी ग्राहकों को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है? हम आज आपको बताएंगे कि पिछले महीने यानी जून 2026 में Maruti Suzuki Ertiga, Toyota Innova और Kia Carens Clavis में से कौन सी गाड़ी सबसे ज्यादा बिकी है? हम आज आप लोगों को न केवल इन तीन गाड़ियों की पिछले महीने की बिक्री के बारे में बताएंगे, साथ ही ये भी जानकारी देंगे कि साल दर साल के हिसाब से ग्रोथ के मामले में कौन सी गाड़ी की सेल अच्छी रही और कौन ग्राहकों को लुभाने में सफल नहीं हो पाई. साथ ही आप लोगों को बताएंगे कि चौथे और पांचवे पायदान पर किस कंपनी की कौन सी गाड़ी है?

कितनी बिकी Maruti Suzuki Ertiga?
Gaadiwaadi के मुताबिक, की इस पॉपुलर गाड़ी की पिछले महीने यानी जून में 16 हजार 111 यूनिट्स की बिक्री हुई. सालदरसाल के हिसाब से इस गाड़ी की सेल्स में 13.9 फीसदी की ग्रोथ हुई है.
Toyota Innova की कितनी यूनिट्स बिकी?
पिछले महीने जून में टोयोटा की इस पॉपुलर गाड़ी की 7 हजार 332 यूनिट्स की बिक्री हुई. साल दर साल के हिसाब से इस गाड़ी की सेल में 16.7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है.
Kia Carens Clavis का कैसा है हाल?
किआ की इस गाड़ी की जून 2026 में 4 हजार 847 यूनिट्स की बिक्री हुई. रिपोर्ट में बताया गया है कि साल दर साल के हिसाब से अगर बात करें तो इस गाड़ी की सेल में 38.8 फीसदी की भारी गिरावट आई है.
चौथे और पांचवे पायदान पर कौन?
Maruti Suzuki XL6 की पिछले महीने जून में 2 हजार 711 यूनिट्स की बिक्री हुई, साल दर साल के हिसाब से मारुति सुजुकी की इस गाड़ी का भी रिस्पॉन्स काफी अच्छा रहा है क्योंकि इस गाड़ी की सेल में 34.8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है. पांचवे पायदान पर Toyota Rumion है, इस गाड़ी की जून 2026 में 2 हजार 376 यूनिट्स बिकी हैं, रिपोर्ट की माने तो साल दर साल के हिसाब से इस गाड़ी ने 67.9 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है.



