हिमाचली खबर: Budh Gochar 2026: बुध देव 29 मई को अपनी प्रिय राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। इस राशि में बुध का गोचर 29 की सुबह 11:14 पर होगा और 22 जून तक बुध इसी राशि में स्थित रहेंगे। इसके बाद चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर शुरू कर देंगे। बुध के गोचर से केंद्र भाव में भद्र राजयोग भी बनेगा। इसके साथ ही मिथुन राशि में शुक्र के साथ मिलकर ये लक्ष्मी नारायण योग का भी निर्माण करेंगे। चलिए जानते हैं ये गोचर किन राशि वालों की किस्मत चमकाने वाला है।

बुध का गोचर 2026
- मिथुन राशि बुध देव आपकी ही राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में ये गोचर आपको ही सबसे ज्यादा लाभ देगा। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी। जिस काम में पैसा डालेंगे सफलता मिलेगी। नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं तो आपको बंपर लाभ मिलेगा। मुनाफे वाली डील फाइनल हो सकती है।
- कन्या राशि कन्या राशि वालों के लिए बुध का गोचर शानदार रहेगा। आपको करियर में खूब तरक्की मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए ये गोचर किसी वरदान की तरह रहेगा। जो लोग नई नौकरी तलाश रहे हैं उन्हें अच्छे ऑफर मिलेंगे। व्यापार में तगड़ा लाभ होने की उम्मीद है। खासतौर से ये समय मीडिया, राइटिंग, बैंकिंग और मार्केटिंग से जुड़े व्यापारियों के लिए काफी खास रहेगा।
- तुला राशि भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। यदि आप नौकरी के सिलसिले में विदेश जाना चाहते हैं तो आपका ये सपना पूरा हो सकता है। इस अवधि में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने के योग हैं।
- कुंभ राशि इस राशि वालों के लिए बुध का गोचर लाभकारी रहेगा। करियर में बड़ा उछाल आएगा। यदि आप नया काम शुरू करना चाहते हैं तो 29 मई से 22 जून के बीच का समय आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा। आप निवेश से तगड़ा लाभ कमाने में सफल रहेंगे।



