हिमाचली खबर: Budh Nakshatra Parivartan: ज्योतिष शास्त्र में बुध का गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राजकुमार बुध ने 19 मई को दोपहर 2 बजकर 37 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में बुध के आने से कई राशियों के जीवन में मानसिक तनाव, भावनात्मक उतारचढ़ाव और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। खासतौर पर 3 राशियों के जातकों को इस दौरान संभलकर रहने की सलाह दी जा रही है। इन्हीं राशियों के बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।

बुध गोचर का दिखेगा असर
ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह का संबंध बुद्धि, तर्क, संवाद और व्यापार से माना जाता है। वहीं, रोहिणी नक्षत्र चंद्रमा से जुड़ा हुआ है, जो मन और भावनाओं का कारक है। ऐसे में इस गोचर के कारण कई लोगों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन और मानसिक अस्थिरता देखने को मिल सकती है।
मेष राशि: बढ़ेगा दबाव
मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में काम का दबाव बढ़ने के साथ सहकर्मियों से विवाद की स्थिति भी बन सकती है। खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक दबाव महसूस होगा। आर्थिक मामलों में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए सोचसमझकर फैसले लेना जरूरी होगा।
वृश्चिक राशि: पारिवारिक तनाव
वृश्चिक राशि के लिए यह गोचर पारिवारिक तनाव लेकर आ सकता है। घर में किसी बात को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं, जिससे रिश्तों में दूरी आने की आशंका है। साथ ही सेहत पर भी असर पड़ सकता है, इसलिए खान पान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखना होगा। मानसिक तनाव के साथ करीबी लोगों से विवाद की स्थिति भी बन सकती है।
धनु राशि: करियर में आएंगी बाधाएं
धनु राशि वाले जातकों को नौकरी और करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम में रुकावटें आने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। ऐसे में गुस्से और गलतफहमी से बचना ही बेहतर रहेगा। हालांकि, धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ने पर परिस्थितियां धीरेधीरे बेहतर हो सकती हैं।



