हिमाचल : महिला की दोनों किडनियां खराब, इलाज के लिए पैसों की जरूरत जनता से मांगी मदद

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का एक महिला इस समय बेहद परेशान और दुखी है। महिला इस वक्त एक बड़ी बीमारी से संघर्ष कर रही है। पधर तहसील के गांव तैरला, डाकघर बल्ह निवासी प्रवीणा कुमारी की दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं।
किडनियां खराब होने के कारण महिला को शरीर में बेहद कमजोरी हो गई है। महिला की हालत देखकर उसका परिवार और पति बेहद परेशान हैं। महिला को अपना इलाज जारी रखने के लिए पैसों की जरूरत है।
महिला का पति कृष्ण कुमार मजदूरी करता है। महिला ने बताया कि अभी तक जैसेतैसे उसके पति ने उसका इलाज जारी रखा। मगर अब परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिसके कारण आगे के इलाज का खर्च उठाना परिवार के लिए मुश्किल हो गया है।
रोग की गंभीरता को देखते हुए परिजनों द्वारा उसका चंडीगढ़ PGI में उपचार करवाया जा रहा है। पिछले करीब एक साल से महिला का PGI चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। जिसका हर महीने करीब 2025 हजार रुपये खर्च आता है।
इलाज, अस्पताल और सफर के बीच परिवार की कमाई लगभग रुक चुकी है। परिवार ने अब तक किसी तरह महिला का इलाज जारी रखा, लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि आगे का खर्च उठाना लगभग असंभव हो चुका है।
महिला ने बताया कि परिवार पहले से ही इलाज में जमा पूंजी उसके इलाज पर खर्च कर चुका है। बेबस महिला अब समाज की मदद की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। महिला ने जनता और समाजसेवी संस्थाओं से इलाज के लिए मदद करने की गुहार लगाई है।
महिला की ऐसी हालत देख उसके पति व परिवार बेहद चिंता में हैं। महिला को दर्द और तकलीफ में देखकर मानसिक रूप से बेहद व्यथित हैं। परिवार रातदिन महिला के जल्द सहीसलामत होने की कामना कर रहा है। महिला को बचाने के लिए परिजन हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मगर कम समय में इतनी बड़ी रकम जुटाना आसान नहीं है।
महिला का कहना है कि उसके परिवार ने पूरी कोशिश की है कि उसका इलाज किसी भी हाल में रुकने न पाए। मगर अब परिवार आर्थिक रूप से बहुत कमजोर पड़ चुका है। मेरी हालत नाजुक है और समय भी मेरे खिलाफ जा रहा है। इसलिए मैं लोगों से विनम्र अपील करती हूं कि वे आगे आकर मेरी मदद करें, दान दें और इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा साझा करें ताकि मेरा इलाज शुरू हो सके।
महिला ने अपना गूगल पे नंबर और अकाउंट नंबर भी शेयर किया है। जो लोग भी महिला की मदद करना चाहते हैं वो इन नंबरों पर पैसे भेज सकते हैं।



