भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज खेला जाना है. भारतीय टीम के लिए ये सीरीज बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है, इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को 2 मैचों की सीरीज में आयरलैंड के सामने शिकस्त का सामना करना पड़ा था. अब ऐसे में भारतीय टीम को अगर अपनी बादशाहत साबित करनी है, तो हर हाल में इंग्लैंड को 5 मैचों की सीरीज में करारी शिकस्त देनी होगी.

भारतीय टीम आज पहले मैच में उतरने वाली है और आज के मैच में टीम इंडिया एक बड़ा बदलाव कर सकती है, भारतीय टीम अपनी ओपनिंग जोड़ी में बदलाव कर सकती है, आइए जानते हैं किन 2 खिलाड़ियों को भारत की पारी की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है.
ये 2 खिलाड़ी कर सकते हैं Team India के लिए पारी की शुरुआत
भारतीय टीम आज अपने प्लेइंग 11 में 2 बदलाव कर सकती है, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में सबसे बड़ा बदलाव ओपनर के रूप में हो सकता है. वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिल सकता है, ऐसे में अभिषेक शर्मा को बाहर बैठना होगा. अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में खराब रहा है, इस खिलाड़ी ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 फाइनल में अर्द्धशतक जड़ा था, वहीं उसके बाद आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी अर्द्धशतक जड़ा, लेकिन उसके पहले और उसके बाद उनका बल्ला खामोस रहा है.
अगर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करना है तो एक बाएं हाथ के बल्लेबाज से ही बदलना होगा. इसी वजह से लगातार 2 मैचों में फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन प्लेइंग 11 का हिस्सा बने रहेंगे वहीं अभिषेक शर्मा की जगह वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं.
श्रेयस अय्यर ने कहा है अभी वैभव को करना होगा इंतजार
वहीं भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कल रात प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि अभी वैभव सूर्यवंशी को अपनी बारी का इंतजार करना होगा. हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया आज अपने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ जाती है या फिर अभिषेक या संजू में से कोई 1 खिलाड़ी अपनी कुर्बानी वैभव सूर्यवंशी के लिए देगा.
श्रेयस अय्यर ने मैच से पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि
“देखिए, आप कभी नहीं जान सकते कि क्या होने वाला है. फिलहाल, हम क्या करेंगे, इस बारे में मेरे हाथ बंधे हुए हैं, क्योंकि यह बहुत ही निजी मामला है. इस पर हम टीम में ही चर्चा करते हैं. हम सबको यह नहीं बता सकते कि हम किस कॉम्बिनेशन के साथ खेलेंगे और न ही विरोधी टीम को बता सकते हैं कि क्या होने वाला है. इसलिए, वह निश्चित रूप से एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी है, और जब भी उसे खेलने का मौका मिलेगा, वह शानदार प्रदर्शन करेगा.”



