Advertisements
Advertisements
करियर और आर्थिक मामलों में मंगलवार 28 फरवरी का दिन कैसा रहेगा इस सवाल का जवाब ज्योतिषीय दृष्टि से देखने से मालूम होता है कि चंद्रमा के वृष से मिथुन राशि में गोचर के कारण वृष मिथुन सहित 5 राशियों के लिए फरवरी महीने का अंतिम दिन लाभप्रद रहेगा और इन्हें अपेक्षा से बढ़कर लाभ मिलेगा। आपके लिए आज सितारे क्या कहते हैं.
मेष आर्थिक राशिफल : कारोबार को लेकर रहेगी चिंता
आज महीने के अंतिम दिन मेष राशि वालों को अपने करियर और कारोबार को लेकर चिंता रह सकती है। काम का दबाव भी आज बना रहेगा। लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि आपको अपने कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल होंगे। सेल्स मार्केटिंग से जुड़े लोगों का कुछ अटका काम फोन और ईमेल के जरिये पूरा हो सकता है। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। अपेक्षित लाभ के साथ अतिरिक्त कमाई भी हो सकती है। बिजली उपकरण और यात्रा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा।
वृषभ आर्थिक राशिफल : मानसिक बल मिलेगा
आपकी राशि में चल रहे चंद्रमा आपको मानसिक बल प्रदान करेंगे। कार्यक्षेत्र की चुनौतियों को आप साहस धैर्य के साथ निपटाते जाएंगे। आज आपको काम से संबंधित कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। अप्रैजल से संबंधित विषयों को लेकर आप कुछ वैचारिक उलझन में रह सकते हैं। आज वृष राशि के जातकों की कमाई के साथ खर्च भी होंगे। वस्त्र अथवा शौक श्रृंगार की चीजों पर धन खर्च हो सकता है। कारोबार में कोई बड़ा ऑर्डर भी आज मिल सकता है।
Advertisements
Advertisements
मिथुन आर्थिक राशिफल : कार्यक्षेत्र की समस्या से मिलेगी राहत
सितारे बता रहे हैं कि आज फरवरी महीने के अंतिम दिन मिथुन राशि के जातकों को कोई खोई हुई चीज मिल सकती है। बीते कुछ दिनों से कार्यक्षेत्र में चली आ रही परेशानियों से भी आपको आज राहत मिलेगी। किसी को आपके उधार दिया है तो वह आपको वह मिल सकता है आज सितारों की शुभ स्थिति से आपको कुछ ऐसा लाभ भी मिलेगा जिससे आप हैरान होंगे। रचनात्मक क्षमता का भी आपको आज कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा।
कर्क आर्थिक राशिफल : खर्चों में कटौती करने का प्रयास करें
आज का दिन आपके लिए नाटकीय ढंग से बदलता रहेगा ऐसे में आपको आज खट्टा मीठा अनुभव मिलता रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज सहकर्मियों से मेलजोल बनाकर रखना होगा नहीं तो काम में उलझन और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने रूटीन के काम में भी कुछ बदलाव लाना चाहेंगे जो आपके लिए फायदेमंद होगा। परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको खुशी मिलेगी। खर्चों में कटौती करने का प्रयास करें।
सिंह आर्थिक राशिफल: जायदाद का मामला सुलझेगा
सिंह राशि के लोगों के लिए फरवरी महीने का अंतिम दिन उत्सावर्धक रहेगा। आप अपने अंदर ऊर्जा और उत्साह का अनुभव करेंगे। विपरीत परिस्थिति से भी आज आप खुद को निकालने में सफल रहेंगे। लेखन और कला क्षेत्र से जुड़े लोग आज बेहतर प्रदर्शन करेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला है तो आज वह हल हो जाएगा। कमाई में वृद्धि होगी लेकिन खर्च भी साथ-साथ बना रहेगा। सलाह है कि आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखें और इनसे अपक्षेति सहयोग लें।
कन्या आर्थिक राशिफल: आपको भाग्य का साथ मिलेगा
कन्या राशि के लोगों के लिए 28 फरवरी का दिन बुद्धि और कौशल से आगे बढ़ने का है। वैसे आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा और वह टारगेट पूरा करने में आपका पूरा साथ देंगे। आपकी कुछ छुपी हुई प्रतिभा भी आज निखरकर सामने आएगी। आर्थिक रूप से आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कमाई में वृद्धि होगी। अटके हुए धन की भी आज प्राप्ति हो सकती है। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा।
Advertisements
Advertisements
तुला आर्थिक राशिफल : लाभ और उन्नति वाला रहेगा दिन
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ और उन्नति वाला रहेगा। आज आपको पूर्व में किये गए काम का लाभ मिलेगा। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मे भी आज वृद्धि होगी। सितारे बता रहे हैं कि आज आप अपनी योजना और समझदारी से विरोधियों को मात देने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको विपरीत लिंगी साथियों के साथ तालमेल बनाकर रखना चाहिए, इससे आपको कार्यक्षेत्र में इनसे अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आज महीने के अंतिम दिन तुला राशि के लोगों को कोई प्रतिक्षित सूचना भी मिल सकती है।
वृश्चिक आर्थिक राशिफल : रिलैक्स मूड में रहेंगे
वृश्चिक राशि वालों के लिए 28 फरवरी का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप कुछ रिलैक्स मूड में रहेंगे। लेकिन अपने कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी के कारण आपका मूड खराब हो सकता है। बेहतर होगा कि सहकर्मियों के साथ अनावश्यक विवाद से बचें। वैसे आज सितारे बताते हैं कि आप आज राजनीति और सामाजिक कार्यों में भी रुचि लेंगे। आर्थिक मामलों में आपको भाग्य साथ दिलाएगा। धन की प्राप्ति होगी।
मकर आर्थिक राशिफल: मेहनत का मिलेगा लाभ
सितारे बता रहे हैं कि धनु राशि वालों के लिए फरवरी महीने का अंतिम दिन अनुकूल रहेगा। आपको मेहनत अधिक करनी होगी लेकिन इसका आपको फायदा भी मिलेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में विस्तार करने और कुछ नया करने का प्लान कर सकते हैं। बिजनस में अपने टारगेट को पूरा करने के लिए आप थोड़े बेचैन भी रह सकते हैं। जो लोग फैमली बिजनस में शामिल हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, परिवार का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा।
धनु आर्थिक राशिफल : बनता काम अटक सकता है
28 फरवरी मंगलवार का दिन मकर राशि वालों के लिए उथल-पुथल भरा रहेगा। आज आपके ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती है। कोई बनता हुआ काम भी आज अटक सकता है। कारोबार के मामले में सलाह है कि आज किसी तरह का जोखिम लेने बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज के दिन सतर्कता बरते और हो सके तो आज इस विचार को टाल दें। किसी की सलाह से आपको लाभ मिल सकता है।
कुंभ आर्थिक राशिफल: कारोबार में होगी अच्छी डील
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन के आरंभ कुछ बेचैनी और प्रतिकूल स्थिति बनी रहेगी लेकिन धीरे-धीरे स्थिति संभल जाएगी। कारोबार में शाम के वक्त कोई अच्छी डील हो सकती है। यात्रा और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। किसी पुराने परिचित के मदद से आपका कोई काम आज बन सकता है।
मीन आर्थिक राशिफल : आपके लिए लाभकारी रहेगा दिन
मीन राशि के लोगों के लिए करियर और कारोबार के मामले में 28 फरवरी का दिन लाभकारी रहेगा। आप महीने के अंतिम दिन अपने टारगेट को पूरा करने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। कार्यक्षेत्र में मित्रों और सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा। अधिकारी वर्ग का भी साथ आपको प्राप्त होगा जिससे आपका मनोबल बना रहेगा। फोन में धन आगमन की घंटी बज सकती है जिससे चेहरे पर मुस्कुराहट आएगी। किसी अपने की खुशी के लिए धन भी खर्च करेंगे।
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें : |