हिमाचली खबर: घर में चींटियां दिखना आम बात है, लेकिन हर चींटी एक जैसी नहीं होती। कुछ चींटियां सिर्फ खाने की चीजों की तलाश में आती हैं, जबकि कुछ घर में आने के बाद लकड़ी और लकड़ी से बने सामानों को नुकसान पहुंचाती हैं। लोगों को लगता है कि सिर्फ दीमक ही फर्नीचर को पहुंचाती है। लेकिन ऐसा नहीं है कारपेंटर चींटियों का गुट को नजरअंदाज करना भी आपके लिए मुसिबत का सबब बन सकता है।

कारपेंटर चींटियों को कई लोग दीमक समझ लेते हैं, लेकिन इनका व्यवहार और नुकसान पहुंचाने का तरीका अलग होता है। कारपेंटर चींटियां यानी ‘बढ़ई चींटी’ लकड़ी को खाती नहीं हैं, बल्कि उसमें सुरंग बनाकर अपना घोंसला यानी घर तैयार करती हैं। इसे बनाने के लिए वह लकड़ी को कुतरकुतर कर बाहर निकालती हैं।
कैसी होती हैं कारपेंटर चींटियां?
कारपेंटर चींटियां आमतौर पर काले, लालकाले या गहरे भूरे रंग की होती हैं। इनका आकार सामान्य घरेलू चींटियों से बड़ा हो सकता है। ये अक्सर नम, सड़ी हुई या पानी के संपर्क में रहने वाली लकड़ी को अपना बसेरा बनाना पसंद करती हैं। इनका नाम “कारपेंटर” इसलिए पड़ा क्योंकि ये लकड़ी के अंदर बारीक रास्ते बनाती हैं।
कारपेंटर चींटियों को ऐसे पहचानें
घर में सामान्य चींटियों की तुलना में काफी बड़ी चींटियां बारबार नजर आ रही हैं, तो यह कारपेंटर चींटियों का संकेत हो सकता है। जब ये लकड़ी में सुरंग बनाती हैं, तो लकड़ी के छोटेछोटे कण बाहर निकालती हैं। खिड़की, दरवाजे या फर्नीचर के नीचे लकड़ी का महीन बुरादा दिखाई दे सकता है। ज्यादा संख्या में होने पर लकड़ी के अंदर हल्की आवाजें सुनाई दे सकती हैं। इनके कुछ सदस्य पंख विकसित कर लेते हैं। घर के अंदर या खिड़कियों के पास पंख वाली बड़ी चींटियां दिखाई देना भी संकेत हो सकता है।
कारपेंटर चींटियां घर में क्यों आती हैं?
नमी वाली जगहें: इन चींटियों को गीली और कमजोर लकड़ी पसंद होती है। बाथरूम, किचन या पानी की टंकी के आसपास की लकड़ी इनके लिए आकर्षक हो सकती है।
- पाइप लीकेज: दीवारों या लकड़ी के अंदर लंबे समय तक रहने वाली नमी इन्हें घोंसला बनाने के लिए अनुकूल मौसम मिलता है।
- पुराना फर्नीचर: पुरानी अलमारी, स्टोर रूम में रखी लकड़ी या लंबे समय से इस्तेमाल न होने वाला फर्नीचर इनका ठिकाना बन सकता है।
कारपेंटर चींटियों से बचाव के तरीके
घर में नमी जमा न होने दें
नमी इन चींटियों की सबसे फेवरेट जगहें होती हैं। इसलिए घर में नमी न रहने दें। लीकेज और सीलन को जल्दी ठीक कराने की कोशिश करें।
लकड़ी को सूखा रखें
लकड़ी के फर्नीचर और दरवाजों को नियमित रूप से जांचते रहें। जहां नमी दिखे, वहां तुरंत ध्यान दें। ऐसा करने से इन्हें रोका जा सकता है।
दरारों को सील करें
कारपेंटर चींटियों से बचाव के लिए दीवारों, खिड़कियों और दरवाजों के आसपास की छोटी दरारों को बंद कर दें। ऐसा करने से इन चींटियों का प्रवेश कम हो सकता है।
घर के आसपास लकड़ी का ढेर न लगाएं
अगर आप नहीं चाहते हैं कि कारपेंटर चींटियां घर में ढेरा जमाएं तो फायरवुड, पुराने तख्ते और सड़ी हुई लकड़ी को घर की दीवारों से दूर रखें।
अगर चींटियों की संख्या बहुत कम है, तो सफाई, नमी नियंत्रण और प्रवेश मार्ग बंद करना मददगार हो सकता है। लेकिन यदि लगातार बड़ी संख्या में कारपेंटर चींटियां दिखाई दे रही हैं या लकड़ी से बुरादा निकल रहा है, तो केवल घरेलू उपाय पर्याप्त नहीं हो सकते। ऐसे में आपको विशेषज्ञ की मदद लेना चाहिए।



