google-site-verification=9tzj7dAxEdRM8qPmxg3SoIfyZzFeqmq7ZMcWnKmlPIA
Saturday, March 25, 2023
Dharam

Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि के पहले दिन पाना है मां शैलपुत्री का आर्शीवाद, तो इस तरह से करें पूजा, जानिए शुभ रंग और भोग 


नई दिल्ली। नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो गई है। इस साल चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 से शुरू हो रही हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस साल चैत्र नवरात्रि बुधवार से शुरू हो रही है ऐसे में मां नौका पर सवार होकर आएंगी। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री की पूजा ये व्यक्ति के सभी दुखों का नाश होता है तो चलिए बताते हैं मां का आशीर्वाद पाने के लिए आपको किस तरह पूजा करनी है। किस रंग के वस्त्रों को धारण करने चाहिए और क्या भोग लगाना है…

Chaitra Navratri 2023....

पहले दिन इस रंग के वस्त्र करें धारण

मां शैलपुत्री को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आप उन्हें सामने लाल रंग के वस्त्र पहने। मां को लाल रंग काफी प्रिय है। ऐसे में अगर आप लाल रंग के वस्त्र पहनेंगे तो आपको इससे फायदा जरूर होगा।

क्या लगाना है भोग

मां शैलपुत्री को किस चीज का भोग लगाना है इसे लेकर आप कंफ्यूजन में हैं तो आपको उन्हें दूध और घी से बनी चीजों का भोग लगाना चाहिए। इस भोग से माता प्रसन्न होकर मनोवांछित फल प्रदान करती हैं।

Chaitra Navratri 2023.....

इस तरह से करें मां की पूजा

नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना की जाती है ऐसे में पहले कलश स्थापना करें और फिर पूजा का संकल्प लें। अब मां शैलपुत्री को धूप, दीप दिखाकर अक्षत, सफेद फूल, सिंदूर, फल चढ़ाएं। मां के मंत्र का उच्चारण करें और कथा पढ़ें। भोग में आप जो भी दूध, घी से बनी चीजें लाएं हैं वो चढ़ाएं। अब हाथ जोड़कर मां की आरती उतारें। अनजाने में हुई गलतियों की माफ़ी मांगे और आप पर आर्शीवाद बनाएं रखने की प्रार्थना करें।

हिमालय की पुत्री हैं मां शैलपुत्री

नवरात्रि के पहले मां शैलपुत्री की पूजा का विधान है। मां शैलपुत्री हिमालय की पुत्री हैं यही वजह है कि उन्हें इस नाम से जाना जाता है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा से व्यक्ति के सुखी और सेहतमंद जीवन की प्राप्ति होती है। आप उन्हें इस दौरान सफेद रंग की वस्तुएं अर्पित करें। अगर आप मां को वस्त्र नहीं दे सकते तो उन्हें सफेद रंग यानी दूध से बनी मिठाइयों का भोग लगाएं।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply