Ajab GazabDharamIndia

Chanakya neeti : पुरुष की किस्मत खोल देती है ऐसी महिला, जाग जाता है सोया हुआ भाग्य

Chanakya neeti : पुरुष की किस्मत खोल देती है ऐसी महिला, जाग जाता है सोया हुआ भाग्य

आचार्य चाणक्य आज से सैंकड़ों साल पहले ऐसी बातें बता कर गए हैं जो आज के समय में भी एक दम सच साबित होती है | आचार्य चाणक्य ने बताया है की अगर किसी पुरुष की इन गुणों वाली महिला से शादी हो जाए तो उसका सोया हुआ भाग्य जाग जाता है | आइये जानते हैं इसके बारे में

New Delhi : आचार्य चाणक्य की नीतियों (chanakya neeti in hindi) का पालन करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी भी असफल नहीं हो सकता है। आचार्य चाणक्य एक महान ज्ञानी व्यक्ति थे। चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बनाने में आचार्य चाणक्य का बहुत बड़ा योगदान रहा था। आज के समय में भी आचार्य चाणक्य की नीतियां (chanakya ki neeti) कारगर साबित होती हैं। हर व्यक्ति जीवन में सच्चा और समझदार जीवनसाथी चाहता है। हर किसी को अपने पार्टनर से अलग उम्मीद होती है। अक्सर लोग उम्मीदों पर खरे उतरने वाले का हाथ जीवनभर के लिए थाम लेते हैं। चाणक्य ने नीति शास्त्र में बताया है कि किस तरह की स्त्री से शादी करने पर पुरुष का जीवन धन्य हो जाता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस स्त्री में ये 4 गुण होते हैं, उनसे विवाह करने वाले व्यक्ति का सोया भाग्य भी जाग जाता है। ऐसी स्त्री जिस घर में जाती हैं वहां लाभ ही लाभ होता है। आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य ने स्त्री के किन गुणों के बारे में बताया है…

पार्टनर की परवाह करने वाली स्त्री- चाणक्य नीति के अनुसार, जो स्त्री अपने पार्टनर को अत्याधिक प्रेम करती हो और हमेशा अपने पार्टनर की परवाह करने वाली स्त्री का हाथ बीच में नहीं छोड़ना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि ऐसी स्त्री के अनबन होने पर भी सुलह कर लेनी चाहिए। क्योंकि ऐसी स्त्री अपने पार्टनर के अच्छे-बुरे दिनों में साथ रहती हैं।

जो स्त्री आपके मन की सुंदरता को महत्व दें- चाणक्य कहते हैं कि ऐसी स्त्री से विवाह करना चाहिए जो आपके मन की सुंदरता को महत्व देती हो। बाहरी सुंदरता एक समय के बाद ढल जाती है लेकिन स्वभाव जीवन भर एक समान रहता है। स्वभाव को महत्व देने वाली स्त्री जीवन भर साथ निभाती है।

शांत रहने वाली स्त्री- आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसी स्त्री शांत रहती हो, जिसे गुस्सा नहीं आता हो, उससे शादी करने से व्यक्ति की किस्मत बदल जाती है। क्रोध व्यक्ति का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। क्रोध करने वाले व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

ऐसी स्त्री जो घर के बड़ों का सम्मान करे और छोटों से प्रेम करे- आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसी स्त्री जो घर के बड़ों का सम्मान करे और छोटों से प्रेम करे, उससे शादी करने से भाग्यदोय हो जाता है।

धैर्यवान स्त्री- आचार्य चाणक्य के अनुसार जो स्त्री धैर्यवान होती है वो किसी भी परिस्थिति में अपने जीवनसाथी का साथ नहीं छोड़ती है। ऐसी स्त्री से शादी करने से व्यक्ति का भाग्य बदल जाता है।

धार्मिक स्त्री- आचार्य चाणक्य के अनुसार धार्मिक स्त्री से शादी करने से व्यक्ति का सोया भाग्य भी जाग जाता है। धार्मिक व्यक्ति कभी भी गलत मार्ग में नहीं चल सकता है। धर्म के मार्ग में चलने वाला व्यक्ति जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply