Ajab GazabIndia

Chanakya Niti: कभी भूकर भी न करें इन 3 लोगों की मदद, आपका ही कर देंगे अनिष्ट

Chanakya Niti: कभी भूकर भी न करें इन 3 लोगों की मदद, आपका ही कर देंगे अनिष्ट

Chanakya Niti: बचपन से लेकर आजतक हमें यही सिखाया जाता है कि हमे सबकी मदद करनी चाहिए। जो कोई मुसीबत में हो उसके लिए हमे उदार बनना चाहिए और हर परिस्थति में यही कोशिश करनी चाहिए कि हम उनका साथ दे सकें। लेकिन आचार्य चाणक्य कहते हैं कि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनकी भूलकर भी हमे न तो मदद करनी चाहिए और न ही उनपर दया दिखानी चाहिए। उनके अनुसार अगर आपने ऐसे लोगों की मदद की तो आप खुद का ही अनिष्ट कर लेंगे। उन्होंने ऐसे तीन लोगो के लिए अपनी पुस्तक चाणक्य नीति में विस्तार से लिखा है। आइये जानते हैं ये कौन लोग हैं।

Chanakya Niti: कभी भूकर भी न करें इन 3 लोगों की मदद, आपका ही कर देंगे अनिष्ट

 

इन तीन लोगों की भूलकर भी न करें मदद

चरित्रहीन और दुष्ट महिला की कभी न करें मदद

चाणक्य नीति के अनुसार ऐसी महिला जो चरित्रहीन और दुष्ट होती है उसकी मदद नहीं करनी चाहिए। ऐसी स्त्रियां हमेशा दूसरों का अपमान करतीं हैं और कभी सच नहीं बोलती अगर आप ऐसे किसी स्त्री की मदद करते हैं तो आप अपने पैरों पर कुल्हड़ी मारने के बराबर काम करेंगे। ऐसी स्त्रियां मौका परस्त होती हैं वो आपसे अपना काम निकलवा लेंगी और आपका फायदा उठाएंगी। इन स्त्रियों को अक्सर धन का मोह होता है। साथ ही ये स्त्रियां समाज में ज़हरीले सांप की तरह होती हैं जो आपको ही डस लेंगीं। इतना ही नहीं ये स्त्रियां अपने बच्चों को भी यही सीख सिखाती हैं फिर उनकी संतानें भी उन्ही की तरह बनकर सभी का अनिष्ट करने में जुट जातीं हैं इसलिए गलती से भी इनकी मदद करने की भूल न करें।

मूर्ख व्यक्ति की कभी न करें मदद

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि आपको किसी भी ऐसे व्यक्ति की मदद करने से बचना चाहिए जो मुर्ख है। साथ ही इनसे न तो दोस्ती करनी चाहिए और न ही बहस। अगर आप इन्हे भूलकर भी किसी तरह की कोई सलाह देंगे तो ये आपके लिए ही घातक सिद्ध होंगे। दरअसल एक मुर्ख व्यक्ति आपको अपने बेफिज़ूल के तर्क वितर्क से हारने की कोशिश करेगा। साथ ही आप क्या कहना चाह रहे हैं वो इस बात को कभी नहीं समझेगा। उसके भले के लिए की गयी बात भी उसे समझ नहीं आएगी। वो व्यक्ति आपके उसे समझने पर आपको ही अपना दुश्मन मान लेगा। इसलिए ऐसे लोगों से दूर रहना ही सही है।

जो लोग नेगेटिव सोच वाले हों उनकी कभी न करें मदद

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग हमेशा नकारात्मक बातें करते हैं ऐसे लोगो से दूर रहना चाहिए और इनकी मदद भी नहीं करनी चाहिए। जहाँ एक समझदार व्यक्ति हर परिस्थिति में सकारात्मक तरह से सोचता है और मुश्किलों का सामना करता है वहीँ एक नेगेटिव इंसान कभी भी किसी भी चीज़ से संतुष्ट नहीं होता। वो हमेशा चीज़ों को नेगेटिव सोच के साथ ही देखता है। ऐसा व्यक्ति हमेशा दुःखी और जलन से ही भरा रहता है। ऐसे में अगर आप भी इनकी मदद करते हैं तो वो आपका शुक्रिया अदा करने के बजाये आपको नेगेटिव तरीके से ही देखेगा।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply