हिमाचली खबर: Chandra Gochar: चंद्रमा का गोचर 23 मई की सुबह सिंह राशि में हो चुका है। चंद्रमा ने सुबह 2 बजकर 9 मिनट पर कर्क से सिंह राशि में प्रवेश किया था। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और सूर्यचंद्रमा के बीच मित्रता का संबंध है। ऐसे में राशिचक्र की कुछ राशियों के लिए चंद्रमा का यह गोचर बेहद शुभ साबित हो सकता है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे। 

Chandra Gochar: सूर्य की राशि में हुआ चंद्रमा का गोचर, 3 राशियों पर होगी धन वर्षा, बनेंगे बिगड़े काम​
Chandra Gochar: सूर्य की राशि में हुआ चंद्रमा का गोचर, 3 राशियों पर होगी धन वर्षा, बनेंगे बिगड़े काम​

वृषभ राशि

आपके चतुर्थ भाव में चंद्रमा का गोचर होगा। यह भाव सुख और माता का कारक माना जाता है। इस भाव में चंद्रमा के गोचर से आपको जीवन में सुखसमृद्धि की प्राप्ति होगी। सौम्य ग्रह चंद्रमा आपको सामाजिक स्तर पर ख्याति दिलाएंगे। आपके बिगड़े काम भी इस दौरान बन सकते हैं। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। निवेश किए गए धन से जबरदस्त रिटर्न इस राशि के कुछ जातकों को मिल सकता है। मातापिता के साथ अच्छा समय बिताने का मौका भी आपको मिल सकता है।  

कर्क राशि 

कर्क राशि के दूसरे भाव में चंद्रमा का गोचर होगा। यह भाव धन और कुटुंब का कारक माना गया है। चंद्रमा की द्वितीय भाव में स्थिति आपको पैतृक कारोबार में लाभ दिला सकती है। इस राशि के कुछ जातकों को अच्छी सैलरी पर जॉब मिलने की भी संभावना है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपकी वाणी में भी मधुरता देखने को मिलेगी जिसके चलते आप लोगों के बीच चर्चा का विषय बन सकते हैं। कोई सरकारी काम अटका हुआ था तो वो बन सकता है। सेहत भी अच्छी रहेगी। 

तुला राशि 

तुला राशि के एकादश भाव यानि की लाभ स्थान में चंद्रमा का गोचर होगा। इस गोचर के चलते आपको आय के नए साधन मिल सकते हैं। कुछ लोग पार्ट टाइम जॉब करना भी शुरू कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। घर का कोई अटका हुआ काम इस दौरान पूर हो सकता है। बड़े भाईबहनों का इस राशि के जातकों को सहयोग प्राप्त होगा। किसी शादी या पार्टी में आप शरीक हो सकते हैं। चंद्रमा का यह गोचर कारोबारियों के लिए भी खास रहेगा आपको अच्छी डील मिलने के योग हैं।