Advertisements
Advertisements
Chandra Grahan 2023: इस वर्ष कुल मिलाकर 4 ग्रहण लगने वाले हैं जिनमें 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण होंगे. ग्रहण की विशेष धार्मिक मान्यता होती है. मान्यताओं के आधार पर जिस स्थान से चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) देखा जा सकता है वहां सूतक काल लग जाता है. सूतक काल का अर्थ है वह समय जिसमें कुछ विशेष बातों का ध्यान रखा जाता है जिससे जातक पर ग्रहण का कुछ खासा प्रभाव ना पड़े. जानिए साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा, इसे भारत से देखा जा सकेगा या नहीं और इस चंद्र ग्रहण में सूतक काल (Sutak Kaal) मान्य है या नहीं.
साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण | First Lunar Eclipse of 2023
इस साल का पहला चंद्र ग्रहण आने वाली 5 मई को लगेगा. इस दिन शुक्रवार पड़ रहा है और इस दिन वैशाख पूर्णिमा पड़ है जिसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहते हैं. चंद्र ग्रहण के सटीक समय की बात करें तो यह 5 मई की रात 8 बजकर 45 मिनट पर लगेगा और रात 1 बजे के करीब चंद्रमा से ग्रहण हट जाएगा. इस चंद्र ग्रहण का कुल समय 4 घंटे और 15 मिनट बताया जा रहा है. यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने वाला है.
Advertisements
Advertisements
सूतक काल लगेगा या नहीं
चंद्र ग्रहण पर सूतक काल लगेगा या नहीं यह एक बड़ा सवाल है. इस साल लगने वाले चंद्र ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा क्योंकि यह ग्रहण भारत से नहीं देखा जा सकेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण लगने पर राहू और केतु का साया राशियों (Zodiac Signs) पर मंडराने लगता है जिस चलते सूतक काल का पालन करना पड़ता है. इसके साथ ही, सूतक काल में मंदिर और धार्मिक स्थानों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं. इस समय में भोजन करने, सोने और कपड़े सिलने जैसे कई कार्यों की मनाही होती है. हालांकि, सूतक काल नहीं लग रहा है तो जातकों पर ग्रहण का कुछ खासा प्रभाव नहीं पड़ेगा.
कहां देखा जा सकता है चंद्र ग्रहण
इस चंद्र ग्रहण को हिंद महासागर, अंटार्कटिका, अटलांटिक, एशिया के कुछ हिस्सों, दक्षिण और पश्चिमी यूरोप अफ्रीका और प्रशांत महासागर से देखा जा सकता है. इसके अलावा, भारत से इस चंद्र ग्रहण को नहीं देखा जा सकता है.
कब लगेगा दूसरा चंद्र ग्रहण
Advertisements
Advertisements
साल 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर के दिन लगने वाला है. यह चंद्र ग्रहण साल 2023 का आखिरी ग्रहण होगा. इस ग्रहण को यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी अमेरिका और अफ्रीका से देखा जा सकता है.
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें : |