Ajab GazabDharamIndiaTrendingViral

Chankya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार जानवरों से सीखे जा सकते हैं ये गुण, नहीं करना पड़ेगा हार का सामना…

Chankya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार जानवरों से सीखे जा सकते हैं ये गुण, नहीं करना पड़ेगा हार का सामना…
Chankya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार जानवरों से सीखे जा सकते हैं ये गुण, नहीं करना पड़ेगा हार का सामना…

इंसान चाहे तो प्रकृति में मौजूद हर चीज से कुछ न कुछ सीख सकता है। इस संबंध में आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में कहा है कि हम जानवरों से भी सीख सकते हैं। इससे हमारे जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं कि कौन से जानवरों से व्यक्ति उनके खास गुण सीख सकता है।

ये गुण गधे से सीखो
वैसे तो गधे को बेवकूफ जानवर माना जाता है लेकिन इंसान चाहे तो इससे भी सीख ले सकता है। किसी भी परिस्थिति में खुद को ढालना और जो हासिल हुआ है उसमें खुश रहना आदि गुण गधे से सीखे जा सकते हैं।

कौआ क्या सिखाता है?
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को हर समय सतर्क और सावधान रहने का गुण कौए से सीखना चाहिए। यह गुण व्यक्ति को जीवन में सफल बनाने में मददगार साबित हो सकता है।

यह शिक्षा हमें कुत्ते से मिलती है
चाणक्य कहते हैं कि हर इंसान को अपने मालिक के प्रति वफादारी का गुण कुत्ते से सीखना चाहिए। साथ ही व्यक्ति को कुत्ते की तरह सोना चाहिए। जिस प्रकार कुत्ता सो जाता है और आवाज सुनते ही आंखें खोल लेता है, उसी प्रकार मनुष्य को भी सचेत होकर सोना चाहिए।

सिंह के गुण बहुत उपयोगी होते हैं।
शेर को उसकी ताकत के कारण जंगल का राजा कहा जाता है। ऐसे में चाणक्य जी के अनुसार हर व्यक्ति को शेर की तरह पूरी क्षमता और ताकत के साथ हर काम को पूरा करना चाहिए। सिंह का यह गुण व्यक्ति को हर काम में सफलता दिला सकता है।

Leave a Reply