
Mufti Tariq Masood On Women: हर कोई इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद से वाकिफ हैं. बता दें कि ये पाकिस्तान की एक ऐसी जानी-मानी हस्ती हैं जो अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहते हैं. वहीं अब इनके एक और बयान से बहुत बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, हाल ही में पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने उनके इस बयान की बुराई की है. महिलाओं की प्राइवेसी और अधिकारों पर बात करते हुए उन्होंने एक ऐसा बयान दिया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. वहीं पुरुषों के पक्ष में उनका बयान सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.
40 दिन तक क्यों सब्र करें पुरुष
जैसा की आप सभी जानते हैं कि पाकिस्तान में महिलाओं के अधिकारों को हमेशा नज़रअंदाज़ किया गया है, वहीं ये बात इस्लामिक स्कॉलर मुफ़्ती तारिक मसूद के बयान से साफ हो गई. दरअसल, मुफ़्ती ने महिलाओं के बारे में एक ऐसा बयान दिया जिसे जानकर आपको भी शर्म महसूस होने लगेगी. मुफ़्ती तारिक का कहना है कि बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाएं सेक्स नहीं कर पाती हैं क्योंकि उन्हें जन्म देने के लगभग 40 दिनों तक ब्लीडिंग होती है. इसलिए, उन्हें सेक्स से दूर रहना पड़ता है. लेकिन पुरुष आज़ाद हैं. वो इतने लंबे समय तक चुप क्यों रहेंगे?
“…Allah created women to satisfy the lust of men…” – Pak Molvi Tariq Masood https://t.co/P3kmDkHa3d
— Pakistan Untold (@pakistan_untold) October 16, 2026
पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने लगाई क्लास
मुफ़्ती तारिक मसूद का कहना है, ‘अगर डिलीवरी के बाद औरतों को 40 दिन तक ब्लीडिंग होती है, तो इसमें मर्द की क्या गलती है? तुम्हें तो परहेज़ करना चाहिए क्योंकि तुम एक माँ हो. कुदरत भी चाहती है कि तुम सिर्फ़ अपने बच्चे की परवरिश पर ध्यान दो, लेकिन वो ब्लीडिंग से नहीं जूझ रहा है. वो 40 दिन तक परहेज़ कैसे कर सकता है?” मुफ़्ती के इस बयान से सोशल मीडिया पर हर कोई बुरी तरह भड़क उठा है. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस नादिया हुसैन भड़क गईं. उन्होंने मुफ़्ती के बयान की आलोचना करते हुए कहा, “एक मर्द भले ही 40 दिन तक सेक्स न करे, लेकिन एक औरत अपने पेट में उसके बच्चे को पालते हुए शारीरिक और मानसिक तकलीफ़ सहती रहती है.’



