सीतापुर कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के धरने पर बैठने से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है…जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस सांसद राकेश राठौर का धरना खत्म हुआ है.

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर का धरना खत्म, राकेश राठौर ने कहा- प्रभारी निरीक्षक ने मानी अपनी गलती
कांग्रेस सांसद राकेश राठौर का धरना खत्म, राकेश राठौर ने कहा- प्रभारी निरीक्षक ने मानी अपनी गलती

धरना खत्म करने के लिए ASP, सिटी मजिस्ट्रेट, SDM सदर, CO सिटी पहुंचे…करीब एक घंटे तक अधिकारियों से बातचीत चली…धरने को लेकर राकेश राठौर ने अपने बयान में कहा कि प्रभारी निरीक्षक ने मानी अपनी गलती…दिनेश पांडेय मुझे रोक नहीं सकते थे….हमें अपनी भी, तुम्हारी भी हैसियत पता. ‘अपने पर उतर आऊंगा तो घेर लूंगा कोतवाली’…कोतवाली घेर लूंगा तो बुखार आएगा… कोतवाल ने CO सिटी को स्पष्टीकरण सौंपा है….

चलिए पूरा मामला अब डिटेल में जानते है…..जानकारी के लिए बता दें कि राकेश राठौर आवास के बाहर धरने पर बैठ गए थे… कल रात से आवास के बाहर सांसद का धरना देना शुरु किया था.क्योंकि सांसद राकेश राठौर को गाजीपुर जाना था…पीड़िता के परिवार से मिलने गाजीपुर जाना था…पर निकलने से पहले पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया…

बीते दिन हाउस अरेस्ट के दौरान सांसद और पुलिस के बीच नोंकझोंक भी हुई…कई थानों की पुलिस फोर्स सांसद के आवास पर थी…भारी संख्या में समर्थक आवास के बाहर मौजूद रहे थे.

करीब 12 घंटे से अधिक समय से धरना जारी रहा था.. हाउस अरेस्ट किये जाने पर सांसद नाराज थे…पुलिस ने सांसद, बेटे से अभद्रता की थी. लगातार धरने से सांसद की तबियत भी बिगड़ रही थी..12 घंटे में तीन बार मेडिकल चेकअप हुआ था… ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की गई….धरने के दौरान में सांसद की सेहत की निगरानी रखी जा रही थी…

उसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट, SDM सदर,CO सिटी सांसद से बात करने के लिए पहुंचे…तब जाकर किसी तरीके से बात बन पाई…

और अब सांसद ने अपना समाप्त कर दिया है….खैर सांसद के धरना देने पर प्रदेश में सियासी हलचल काफी ज्यादा बढ़ गई थी….