Cooking Hacks: खाना बनाना रोजमर्रा की जिदंगी का एक हिस्सा होने के साथ ही कला भी है. कुछ लोगों के हाथों में ऐसा जादू होता है कि हर खाने का स्वाद बढ़ जाता है. वहीं कुछ लोग स्मार्ट कुकिंग हैक्स अपनाकर खाने के टेस्ट को इंहेंस कर देते हैं. इसके लिए किसी जादू की जरूरत नहीं है. बल्कि कुछ छोटेछोटे कुकिंग हैक्स होते हैं जो डिश में नई जान डाल देते हैं. भारतीय रसोई में अक्सर ऐसे छोटेछोटे टिप्स और ट्रिक्स पीढ़ियों से चलते आ रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आम सी डिश को भी खास बनाया जा सकता है. चाहे सूजी का हलवा हो या सब्जी की ग्रेवी, कुछ अनोखे इंग्रीडिएंट्स और सही तरीके का इस्तेमाल करके आप खाने के स्वाद को कई गुना बेहतर बना सकते हैं.

खास बात यह है कि ये हैक्स बेहद आसान होते हैं और आपके किचन में मौजूद सामान्य चीजों से ही अपनाए जा सकते हैं. अगर आप भी अपने खाने में रेस्टोरेंट जैसा स्वाद लाना चाहते हैं या घर के खाने को थोड़ा अलग और ज्यादा टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो ये कुकिंग हैक्स आपके बहुत काम आने वाले हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान लेकिन असरदार टिप्स के बारे में, जो आपके हर खाने का स्वाद बढ़ा देंगे.
खिलेखिले बनेंगे चावल
चावल बनाना इतना भी आसान नहीं होता जितना लगता है. क्योंकि कई बार चावल का रंग फीका पड़ जाता है तो कभी चावल आपस में ही चिपक जाते हैं. ऐसे में जरूरत है स्मार्ट हैक की. अगर आप चावल को खिलाखिला और सफेद बनाना चाहते हैं तो पकाते समय उसमें 1 चम्मच घी और नींबू के रस की कुछ बूंदे मिला लें.
ऐसे बढ़ाएं ग्रेवी का स्वाद
हर सब्जी को बनाने के लिए उसमें की जरूरत तो होती ही है. ग्रेवी बनाते समय प्याज को भूना जाता है. लेकिन अगर आपको बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा स्वाद चाहिए तो आप प्याज को भूनते वक्त उसमें थोड़ी सी चीनी मिला दें. दरअसल, चीनी मिलाने से सभी चीजों का स्वाद बैलेंस हो जाता है और ग्रेवी का टेस्ट काफी इंहेंस होकर निकलता है.
पूड़ियां नहीं सोखेंगी तेल
पूड़िया खाना तो लोगों को पसंद होता है. लेकिन इन्हें फ्राई करने के बाद बहुत ज्यादा तेल सोख लेती हैं. जिससे ज्यादा खाने से नुकसान भी हो सकता है. ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि पूड़ियां तेल कम सोखें को उन्हें बेल कर पहले 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. इसके बाद इन्हें फ्राई करें. ऐसा करने से पूड़ियां काफी कम तेल सोखती हैं, जिससे आप इन्हें बिना किसी गिल्ट के खा सकते हैं.
हलवाई जैसा सूजी का हलवा
सूजी का हलवा हर किसी को बनाना आता है. लेकिन ज्यादातर लोग इसे बनाने में एक गलती जरूर करते हैं, जिससे उनके हलवे का स्वाद और टेक्सचर हलवाई जैसा नहीं आ पाता है. सूजी के हलवे को स्वादिष्ट बनाने के लिए आपको सूजी भूनते वक्त उसमें 1 चम्मच बेसन मिला लें. इससे हलवे का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है.



