महिलाओं के लिए वरदान है क्रैनबेरी, ये जादुई हेल्थ बेनिफिट्स जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Cranberry Health Benefits For Women Superfood Wellness

Superfood For Women:मौजूदा समय में लोग अपनी सेहत को लेकर काफी जागरूक हो गए हैं और अपनी डाइट में पौष्टिक चीजें शामिल करना पसंद करते हैं। ऐसे में हेल्दी फूड्स की बात करें तो क्रैनबेरी को आहार में शामिल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

क्रैनबेरी पोषक तत्वों से भरपूर

क्रैनबेरी पोषक तत्वों से भरपूर एक छोटा सा लाल रंग का खट्टा-मीठा फल, जो स्वाद के साथ-साथ कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह विटामिन C , E, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स का बेहतरीन स्रोत है, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और कई तरह बीमारियों से बचाता है।

क्रैनबेरी के सेवन से होने वाले फायदे

  • यूटीआई से बचाव

महिलाओं में मूत्र मार्ग संक्रमण एक आम समस्या है। ऐसे में क्रैनबेरी के सेवन से इससे बचाव हो सकता है। क्रैनबेरी में प्रोएंथोसाइनिडिन्स (PACs) नामक यौगिक पाया जाता है, जो हानिकारक बैक्टीरिया को मूत्र मार्ग की दीवारों से चिपकने से रोकता है। अगर आप यूटीआई की समस्या से परेशान है तो क्रैनबेरी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता
है।

  • ओरल हेल्थ से बचाव

क्रैनबेरी का सेवन ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। क्रैनबेरी मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है, जिससे कैविटी, मसूड़ों की सूजन और सांस की बदबू में राहत मिलती है।

  • इम्यून सिस्टम को रखता है मजबूत

क्रैनबेरी का सेवन ओरल हेल्थ के अलावके लिए फायदेमंद होता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट इम्यून सिस्टम को मजबूती देते हैं और शरीर को इंफेक्शंस से लड़ने में मदद करता हैं।

  • कैंसर से बचाव

रिसर्च के अनुसार, क्रैनबेरी के सेवन से कैंसर से बचाव हो सकता हैं। क्रैनबेरी में मौजूद तत्व ब्रेस्ट, कोलोन और प्रोस्टेट कैंसर की कोशिकाओं की वृद्धि को रोक सकते हैं।

  • स्किन को ग्लोइंग और जवां रखता

क्रैनबेरी के सेवन से करती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और उम्र के असर को कम करते हैं, जिससे स्किन ग्लो करती है।

यह भी पढ़ें:-

  • वेट लॉस करने में कारगर

कम कैलोरी और हाई फाइबर वाले इस फल को नियमित सेवन से भूख नियंत्रित रहती है,जिससे वजन कम करना आसान हो जाता है।

Leave a Reply