
Child Chhota Pandit Look : सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन हजारों वीडियो पोस्ट होते हैं और उनमें से कई वीडियो तेजी से वायरल भी हो जाते हैं। खासतौर पर जब कोई त्योहार आता है तो उससे जुड़े वीडियो इंटरनेट पर छा जाते हैं।
अभी होली का त्योहार बीता है, इसलिए सोशल मीडिया पर होली से जुड़े कई मजेदार और दिलचस्प वीडियो देखने को मिल रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो इन दिनों लोगों का दिल जीत रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा ‘छोटा पंडित’ के गेटअप में नजर आ रहा है। बच्चे का यह क्यूट अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
Indian kids on Holi 🤣
— Chetan Singh Rathore (@Ajatshatru_28)
छोटे बच्चे का पंडित अवतार का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा फिल्म भूल भुलैया के मशहूर किरदार ‘छोटा पंडित’ की तरह तैयार हुआ है। उसने लाल रंग की धोती पहन रखी है और पूरे शरीर पर लाल गुलाल लगा हुआ है।
इसके साथ ही बच्चे ने नकली मूंछ भी लगाई हुई है और सिर पर छोटी सी चोटी भी बना रखी है, जो बिल्कुल फिल्म वाले किरदार जैसी दिख रही है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं, बच्चे ने गले में माला डाल रखी है और हाथ में अगरबत्ती लेकर इधर-उधर घूमता नजर आ रहा है। उसका मासूम अंदाज और एक्सप्रेशन देखकर लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।
बच्चे का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आया
इस वीडियो को प्लेटफॉर्म एक्स पर @Ajatshatru_28 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पोस्ट करते समय कैप्शन में लिखा गया, “होली पर इंडियन बच्चे।” खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।
एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “पानी से बचाकर रखना।” वहीं दूसरे यूजर ने बच्चे को क्यूट बताते हुए लिखा, “अरे क्यूट।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “वाह छोटे पंडित जी, ।” बच्चे का प्यारा अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।