CUET UG Result 2026 OUT: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 में शामिल लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज 23 जून को CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस बार 244 कॉलेज में मिलेगा एडमिशन का मौका

CUET UG 2026 के जरिए इस बार देशभर के 244 विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षण संस्थान दाखिला प्रक्रिया में शामिल होंगे। NTA ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी है। परीक्षा में सफल उम्मीदवार अपने स्कोर के आधार पर इन संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। 

ऐसे डाउनलोड करें CUET UG Result 2026

CUET UG 2026 परीक्षा का आयोजन 11 मई से 31 मई और 67 जून 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

  • सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करें।
  • CUET UG Result 2026 लिंक को चुनें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट या PDF डाउनलोड कर लें।
  • 15 लाख से अधिक छात्रों ने कराया था पंजीकरण

इतने उम्मीदवारों ने कराया था रजिस्ट्रेशन 

इस साल CUET UG 2026 के लिए करीब 15,68,867 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 11,64,098 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा देने वालों में 5,85,596 छात्राएं, 5,78,500 छात्र और 2 थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल रहे। अब रिजल्ट जारी होने के साथ ही DU, JNU, BHU, AMU समेत देशभर की केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:  

सब्जेक्ट वाइज स्टूडेंट्स का हाई स्कोर

5 विषयों में हाई स्कोर करने वाले टॉप20 छात्र

रैंक आवेदन संख्या 5 विषयों में NTA स्कोर
1 263510269243 1232.19
2 263510280526 1230.82
3 263510250636 1207.21
4 263510857590 1205.96
5 263510690773 1203.78
6 263510166320 1202.15
7 263510282507 1201.71
8 263510435802 1197.54
9 263510364596 1188.97
10 263510097074 1188.03
11 263510169655 1186.56
12 263511025556 1186.30
13 263510642106 1184.34
14 263510957952 1182.74
15 263510169135 1182.02
16 263510150578 1181.18
17 263510036813 1181.13
18 263510540260 1180.91
19 263510165473 1180.10
20 2635510531257 1177.65

 

ये भी पढ़ें: