भारतीय बाजार में एसयूवी गाड़ियों का क्रेज चाहे जितना भी बढ़ जाए, लेकिन आज भी बड़ी संख्या में लोग हैचबैक खरीदना ही पसंद करते हैं. इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह इन कारों का रोजमर्रा के इस्तेमाल में आसान होना, शानदार माइलेज और कम मेंटनेंस खर्च है. ग्राहकों की इसी पसंद को देखते हुए बड़ी ऑटो कंपनियां अगले 12 महीनों के भीतर भारतीय बाजार में तीन नई हैचबैक कारें लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं.ऐसे में अगर आप भी आने वाले एक साल के अंदर एक नई छोटी कार घर लाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है.

मारुति सुजुकी WagonR फेसलिफ्ट
सबसे पहले लॉन्च होने वाली हैचबैक है. इसके दिसंबर 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है. कंपनी ने भारतीय सड़कों पर अपडेटेड वैगनआर की टेस्टिंग शुरू कर दी है. हाल ही में, इस लोकप्रिय हैचबैक के पूरी तरह से ढके हुए टेस्ट मॉडल भी देखे गए हैं. डिजाइन की बात करें तो, WagonR फेसलिफ्ट अपने परिचित टॉलबॉय लुक को बरकरार रखेगी. हालांकि, इसमें नया फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड हेडलाइट्स और बदले हुए फ्रंट और रियर बंपर देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा, मारुति इसमें अपडेटेड रियर रिफ्लेक्टर और टेललाइट्स में मामूली बदलाव भी कर सकती है.
WagonR फेसलिफ्ट इंटरियर
कार के इंटरियर बदलावों की बात करें तो, में नया डैशबोर्ड, बेहतर अपहोल्स्ट्री और बेहतर इंटीरियर मटीरियल देखने को मिल सकते हैं. मौजूदा WagonR में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. इंजन की बात करें तो सबसे बड़ा बदलाव मारुति के नए 1.2लीटर, तीनसिलेंडर Z12E पेट्रोल इंजन की शुरुआत हो सकती है. यह इंजन मौजूदा 1.2लीटर, चारसिलेंडर पेट्रोल इंजन की जगह लेगा.
WagonR फेसलिफ्ट इंजन
Z12E इंजन पहले से ही स्विफ्ट, डिजायर और अपडेटेड बलेनो में इस्तेमाल हो रहा है. वहीं, 1.0लीटर पेट्रोल इंजन के मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ जारी रहने की उम्मीद है. एक और बड़ा अपग्रेड अंडरबॉडी सीएनजी टैंक की शुरुआत हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारुति इस नए सेटअप का टेस्टिंग कर रही है, जिससे मौजूदा वैगनआर सीएनजी की तुलना में बूट स्पेस में बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
चौथी जनरेशन की Hyundai i20 नया डिज़ाइन
हुंडई की चौथी जनरेशन की i20 को भारत में 2027 में लॉन्च किया जा सकता है. हुंडई ने ब्राजील में पहले ही इस नए मॉडल को पेश कर दिया है. इसमें पूरी तरह से नया डिज़ाइन किया गया एक्सटीरियर, नया इंटीरियर और कई फीचर्स दिए गए हैं. हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारत में इसके लॉन्च की पुष्टि नहीं की है.
डिजाइन की बात करें तो, नई i20 में पहले से ज्यादा आकर्षक दिखने वाले रीडिजाइन किए गए LED हेडलाइट्स, नए LED DRLs और सामने की तरफ एक कनेक्टेड LED लाइट बार दी गई है. इसमें रीडिजाइन किया गया ग्रिल और बंपर भी है. साइड की बात करें तो, ब्राजीलस्पेसिफिक मॉडल में 17 इंच तक के अलॉय व्हील्स के साथसाथ व्हील आर्च दी गई है. पीछे की तरफ, इसमें कनेक्टेड LED टेललैंप्स और एक अपडेटेड बंपर दिया गया है.
Hyundai i20 फीचर्स
ब्राज़ील में बिकने वाली i20 की लंबाई 4,130 मिमी और चौड़ाई 1,780 मिमी है. इसमें 346 लीटर का बूट स्पेस भी मिलता है. अंदर से देखें तो, नई i20 की सबसे बड़ी खासियत इसका नया पैनोरमिक डिस्प्ले सेटअप है. इसके हाई वेरिएंट में 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. दूसरे फीचर्स में वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, वायरलेस चार्जिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और ओवरदएयर अपडेट शामिल हैं.
Hyundai i20 सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी की बात करें तो, विदेशी मॉडल में हुंडई स्मार्टसेंस एडीएएस के साथ एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेनकीपिंग असिस्ट और ब्लाइंडस्पॉट मॉनिटरिंग मिलती है. इसमें छह एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल भी दिया गया है. मैकेनिकल रूप से, भारत में बिकने वाली i20 में मौजूदा 1.2लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0लीटर टर्बोपेट्रोल इंजन ही मिलने की उम्मीद है.
नेक्स्ट जनरेशन की Hyundai Grand i10 Nios
इस लिस्ट में आखिरी हैचबैक हुंडई ग्रैंड आई10 निओस की नेक्स्ट जनरेशन है. मौजूदा ग्रैंड आई10 निओस को भारत में 2019 में लॉन्च किया गया था और इसका आखिरी बड़ा फेसलिफ्ट 2023 में आया था. अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुंडई इस लोकप्रिय हैचबैक की एक बिल्कुल नई जनरेशन डेवलप कर रही है, जिसे 2027 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है.
Hyundai Grand i10 Nios डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो, नई ग्रैंड i10 निओस में रीडिजाइन किए गए एलईडी हेडलाइट्स, नया फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड बंपर और नए अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुंडई इसकी कुल लंबाई बढ़ाकर लगभग 3.95 मीटर कर सकती है. इससे कंपनी को ज्यादा इंटीरियर स्पेस, बेहतर रियरसीट कम्फर्ट और बड़ा बूट स्पेस देने में मदद मिलेगी.
Hyundai Grand i10 Nios इंजन
अंदर से देखें तो, नई ग्रैंड i10 निओस में पूरी तरह से नया डिज़ाइन किया गया डैशबोर्ड और एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है.अब इंजन की बात करें तो, नेक्सट जनरेशन की ग्रैंड i10 निओस में मौजूदा 1.2लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन बरकरार रहने की उम्मीद है. यह इंजन फिलहाल लगभग 83 bhp की पावर जनरेट करता है. सीएनजी वेरिएंट भी जारी रहने की उम्मीद है.



