हिमाचली खबर: Lucknow Cyber Fraud with Woman Sub Inspector: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोगों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार पुलिस भी सुरक्षित नहीं है. लखनऊ की दारोगा के साथ हुए धोखे की कहानी चर्चा में है. महिला दारोगा का आरोप है कि जालसाजों ने उनके खाते से पैसे उड़ा लिए हैं. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि, घटनाक्रम के बाद सवाल उठने लगे हैं कि जब पुलिस अधिकारी के साथ ऐसा धोखा हो सकता है तो आम जनता के पैसे कैसे सुरक्षित रह सकेंगे?

महिला दरोगा द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि साइबर ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर लिया था. इसके बाद उनके बैंक खाते से 1.64 लाख रुपये निकाल लिए. पीड़ित महिला बीकेटी थाना में दरोगा के पद पर तैनात हैं.
कैसे पता चला?
4 जून को दोपहर करीब 1:45 बजे महिला दारोगा का फोन अचानक ऑटो अपडेट होने लगा. पीड़िता को लगा कि मोबाइल अपडेट हो रहा है, लेकिन लगभग एक घंटे तक चली इस प्रक्रिया के बाद उन्हें ज्ञात हुआ कि फोन अपडेट न होकर फॉर्मेट हो गया है.
इसके बाद फोन चालू होने पर जानकारी मिली कि उनके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 99,000 रुपये एवं भारतीय स्टेट बैंक खाते से 65,000 रुपये गूगल पे के माध्यम से निकाल लिए गए हैं. 65,000 रुपये गूगल पे के माध्यम से तथा 99,000 रुपये शुभम भारती एवं आकाश कुमार के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए.
इस पर तत्काल उप निरीक्षक द्वारा साइबर शिकायत दर्ज कर दोनों खाते फ्रीज करा दिए गए. इसके बाद जानकारी हुई कि 99 हजार रुपये शुभम के खाते में गए थे. वह रकम शुभम भारती द्वारा वृंदावन योजना स्थित एक्सिस बैंक से चेक के माध्यम से निकाल ली गई.
इस पूरे मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.



