Shreyas Iyer: भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज हरारे में दूसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है. आज 8 मैचों बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहली बार टॉस गंवाया है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल की थी, उसके पहले 7 मैचों में भारत को शिकस्त का सामना करना पड़ा था.

अब भारतीय टीम ने जीत के बावजूद दूसरे टी20 की प्लेइंग 11 में बदलाव किया है और भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने ऐसा करने के पीछे की वजह भी बताई है. श्रेयस अय्यर ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Shreyas Iyer ने बताया क्यों अशोक शर्मा हुए पहले टी20 के बाद बाहर

टॉस जीतने के ज़िम्बाब्वे ने पहले गेंदबाज का फैसला किया, ऐसे में टॉस के बाद श्रेयस अय्यर ने अपने टीम के बारे में बात करते हुए कहा कि

“हम पहले बैटिंग करने वाले थे. पिच थोड़ी अलग दिख रही है. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। यह पहले मैच जितनी चिपचिपी नहीं है. उम्मीद है कि बैटिंग के लिए यह बहुत अच्छी पिच होगी. हम बस यही मैसेज दे रहे हैं कि वर्तमान में रहें, पल में जीना और अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलना ज़रूरी है, हमें टीम में एक बदलाव किया है, अशोक शर्मा की जगह यश ठाकुर को मौका.”

भारत के लिए पहले टी20 मैच में अशोक शर्मा थोड़े महंगे साबित हुए थे, ऐसे में टीम इंडिया ने उनकी जगह यश ठाकुर को मौका दिया है, जो गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी बड़े शॉट लगा सकते हैं.

भारतीय टीम ने ये फैसला अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए किया है, टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के दौरान यही कहा कि अगर वो टॉस जीतते तो भी पहले बल्लेबाजी करते और बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिस करते.

दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन , श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है।