
Gorakhpur Police Inspector Viral Video: 9 सितंबर 2026, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDUGU) में छात्रों और असिस्टेंट प्रॉक्टर के बीच मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ. जिसे शांत कराने गोरखपुर पुलिस पहुंची. इस दौरान पुलिस ने छात्रों पर भड़क गयी और छात्रों धमकी दे डाली. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में समस्याओं और कथित अनियमितताओं को लेकर यूनिवर्सिटी के छात्र 25 अगस्त से प्रशासनिक भवन के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीँ, अपनी मांगों को लेकर 5 सितंबर से भूख हड़ताल पर हैं.
छात्रों का आंदोलन बढ़ता देखकर आज, मंगलवार 8 सितंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे एडिशनल प्रॉक्टर डॉ. वेद प्रकाश राय छात्रों से बातचीत करने पहुंचे थे. उन्होंने छात्र नेता सतीश प्रजापति और उज्ज्वल सिंह से बातचीत की. लेकिन को बात नहीं और इसी दौरान छात्रों-प्रोफेसर में कहासुनी होने लगी. जिसके बाद खूब हंगामा हुआ.
चौकी प्रभारी का वीडियो वायराल
आरोप है छात्रों ने एडिशनल प्रॉक्टर से अभद्रता और धक्का-मुक्की की. जिसके बाद पुलिस पहुंची और छात्रों को हड़काया. पुलिस चौकी प्रभारी अविरल मिश्रा ने भड़कते हुए कह, “इतनी फोर्स मंगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा, बता दे रहा हूं. यह गोरखपुर पुलिस है. ये शांतिपूर्ण आंदोलन नहीं है. छात्र कॉलर पकड़ने पर उतारू हैं. क्या यही नियम है धरने का?
उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिस वजह से यह मामला और तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में देख सकते हैं चौकी प्रभारी अविरल मिश्रा छात्रों पर चिल्लाते दिख रहे हैं.
बीजेपी कर रही युवाओं की आवाज दबाने
इस पर उत्तरप्रदेश कांग्रेस ने सवाल खड़े किये हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा, “छात्र मांगें हक तो मिलेगी धमकी, यही है भाजपा की ‘ठंडा करने वाली’ तानाशाही! गोरखपुर यूनिवर्सिटी में अपनी जायज मांगों को लेकर 5 सितंबर से भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों पर बीजेपी राज की पुलिस का असली चेहरा देखिए! विश्वविद्यालय पुलिस चौकी प्रभारी अविरल मिश्रा उंगली दिखाकर छात्रों को धमका रहे हैं “इतनी फोर्स मंगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा!” अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए गोरखपुर पुलिस ने सफाई दी कि “छात्र उग्र हो गए थे और पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया”
सच्चाई यह है कि बीजेपी सरकार में युवाओं की आवाज दबाने के लिए पुलिस को खुली छूट दे दी गई है. जो सरकार युवाओं को रोजगार और शिक्षा नहीं दे सकती, वह अब पुलिसिया रौब से छात्रों को “ठंडा” करने पर उतारू है!
अखिलेश यादव बोले- ये कोई अपराधी नहीं
इस पर सपा नेता अखिलेश यादव बोले- मुख्य-मुख से प्रेरित हैं, इसीलिए मौखिक रूप से इतने उद्वेलित हैं. संयम रखें और सौम्यता भी क्योंकि ये आंदोलनकारी छात्र हैं, कोई अपराधी नहीं.



