हफ्ते में एक बार अपने चेहरे की त्वचा को डीप क्लीन करना चाहिए. इसी के साथ इसे हाइड्रेट करना भी जरूरी होता है, इसलिए पहले अपने चेहरे को वॉश करें. इसके बाद किसी जेंटल स्क्रब से क्लीन करें और फिर मॉइस्चराइजर लगाएं. रात में सोने से पहले हाइड्रेटिंग मास्क या फिर कोई घरेलू फेस पैक जैसे हल्दीचंदन का पेस्ट या एलोवेरा बेस्ड कोई फेस पैक लगाएं.

अपने चेहरे के साथ ही हाथपैरों की त्वचा की देखभाल करना भी जरूरी होता है. ये भी आपके शरीर और पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा होते हैं. एक टब में गर्म पानी करें. इसमें शैंपू, एप्सम सॉल्ट या सेंधा नमक, नींबू का रस डालें और हाथपैरों को डुबोकर 20 मिनट छोड़ दें. इसके बाद प्यूमिक स्टोन या फिर फुट स्क्रबर से पैरों के तलवे और एड़ियां साफ करें. क्यूटिकल्स को क्लीन करें. इसके बाद पैरों को साफ करके पोंछने के बाद मॉइश्चराइजर लगा लें.

वीकेंड पर अपनी पूरी बॉडी को रिलैक्स देना चाहिए.आप ऑयल मसाज कर सकते हैं और बॉडी की स्किन को भी डीप क्लीन करने के साथ नमी भी देनी चाहिए. इसके लिए आप मार्केट से या तो स्क्रब और क्रीम लाकर मसाज कर सकते हैं या फिर घर पर ही बेसन, हल्दी, ओट्स, दही, नारियल तेल, जैसी चीजों मिलाकर उबटन तैयार कर लें और इसे अप्लाई करने के बाद सर्कुलर मोशन में मसाज करें. इसके बाद नहा लें.

वीकेंड पर अपने बालों की देखभाल भी करें. आज के टाइम में बालों से जुड़ी समस्याएं काफी ज्यादा देखी जाती हैं, जिसकी एक वजह सही केयर न कर पाना भी होता है. शैंपू से 1 घंटे पहले बालों में अच्छी तरह से ऑयल मसाज करें. इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है. बालों को नमी मिलती है और आपको भी रिलैक्स फील होता है.

वीकेंड पर बालों की डीप कंडीशनिंग भी करनी चाहिए. आप इस तरह से रूटीन तय कर सकती हैं कि एक हफ्ते बालों में तेल से चंपी करें और दूसरे हफ्ते हाइड्रेटिंग हेयर मास्क अप्लाई करें. इसके बाद बालों को स्टीम दें और फिर हेयर वॉश कर लें. इससे आपके बालों में नेचुरल शाइन बनी रहती है.